पाकिस्तान के लॉर्ड्स टेस्ट बॉयकॉट करने की धमकी पर सरफराज अहमद ने तोड़ी चुप्पी, इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू पर कही ये बात

ENG vs PAK: लॉर्ड्स में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू को लेकर बड़ा विवाद सामने आया था. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस इंटरव्यू को कड़ा विरोध करते हुए लॉर्ड्स टेस्ट बीच में छोड़कर दौरा रद्द करने तक की धमकी दे डाली थी.

England vs Pakistan Lords Test, Sarfaraz Ahmed

इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू को लेकर सरफराज अहमद का बयान (PIC Credit -AI/X)

England vs Pakistan Lords Test, Sarfaraz Ahmed: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच के पहले दिन बवाल मच गया, जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मैच बॉयकॉट की धमकी दे डाली. यह विवाद पहले दिन लंच ब्रेक के दौरान सामने आया.

विज्ञापन

दरअसल, लंच ब्रेक के समय ब्रॉडकास्टर स्काई स्पोर्ट्स ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व कप्तान इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू प्रासरित किया गया था. इसके दावा किया गया कि पीसीबी ने इस इंटरव्यू का विरोध जताते हुए मैच छोड़ने की बात कही है. मैच बॉयकॉट की खबरों पर अब पाकिस्तान के हेड कोच सरफराज अहमद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन

पाकिस्तान ने दी थी लॉर्ड्स टेस्ट बॉयकॉट करने की धमकी

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्काई स्पोर्ट्स के दिग्गज कमेंटेटर माइकल एथरटन ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटों सुलेमान और कासिम खान का खास इंटरव्यू लिया था. इस इंटरव्यू में इमरान खान के बेटों ने अपने पिता की सुरक्षा उनकी सेहत और पाकिस्तान सरकार के रवैये पर सवाल उठाए थे. 18 मिनट के इस इंटरव्यू को लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन लंच ब्रेक के समय टेलीकास्ट किया गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस इंटरव्यू के प्रसारण पर कड़ा विरोध जताया था. पीसीबी ने औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराते हुए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) को धमकी दी थी कि अगर इंटरव्यू को प्रसारित किया गया तो पाकिस्तान लॉर्ड्स टेस्ट बीच में छोड़कर दौरा रद्द कर सकते है. हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ और कुछ देर बाद दूसरे दिन का पूरा खेल खेला गया.

विज्ञापन

सरफराज अहमद ने क्या कहा?

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद जब पाकिस्तान के हेड कोच सरफराज अहमद से इस घटना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि उन्हें इन खबरों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और उनका फोकस सिर्फ मैच पर था. सरफराज ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मुझे कुछ नहीं पता मैं सिर्फ मैच पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं. आप इंटरव्यू की बात कर रहे हैं? हमें इंटरव्यू के बारे में कुछ नहीं पता.”

इसके बाद जब सरफराज से पूछा गया कि क्या पहले दिन लंच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों के दूसरे सेशन के लिए मैदान पर वापस न लौटने की कोई संभावना थी, तो उन्होंने जवाब दिया, “सब ठीक हैं. हम उस समय खाना खा रहे थे.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- जो रूट ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, रिकी पोंटिंग को पछाड़ बने टेस्ट में घर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

पाकिस्तान की पहली पारी 110 रन पर सिमटी

लॉर्ड्स टेस्ट की बात करें तो दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 290 रन पर समाप्त हुई. इसके जवाब में उतरी पाकिस्तान की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और पूरी टीम सिर्फ 37.2 ओवर में ही 110 रन पर ढेर हो गई. कप्तान बाबर आजम समेत पाकिस्तान के 9 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके. इसी तरह इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 180 रनों की बढ़त मिल गई.

वहीं, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट पर 81 रन बना लिए. इसी के साथ इंग्लिश टीम ने कुल 261 रनों की बढ़त बनाकर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ