वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में 2 विकेट लेने के बाद किया बड़ा खुलासा, कहा- ईशान भैया को नहीं पता था कि…

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में अपने पहले मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 अहम विकेट चटकाए थे. इस मैच में वह बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए थे. मैच खत्म होने के बाद उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी के बारे में बड़ा खुलासा किया है.

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी के पहले मुकाबले में झटके थे 2 विकेट (PIC Credit - BCCI Video SS)

Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को पारी और 210 रनों से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. इस मैच में 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपना दलीप ट्रॉफी डेब्यू किया. वह ईस्ट जोन टीम के उपकप्तान हैं. वैभव अपने डेब्यू मैच में बल्ले से तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए, लेकिन उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से 2 अहम विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. वहीं, मैच के बाद उन्होंने अपनी इस शानदार गेंदबाजी को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने किया बड़ा खुलासा

BCCI डोमेस्टिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दलीप ट्रॉफी में अपनी शानदार गेंदबाजी और दो विकेट लेने के पीछे की रणनीती के बारे में बात करते नजर आए. वैभव ने बताया कि, “जब मैच में विपक्षी टीम का विकेट नहीं गिर रहा था, तो मुझे बोला गया 2-3 ओवर गेंदबाजी करने के लिए. ईशान भैया को ऐसा लगा कि वो रिस्क लेकर मुझे बॉलिंग दे रहे हैं. लेकिन उनको नहीं पता था कि मैं विकेट टेकर हूं.”

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, “मेरे दिमाग में उस वक्त यही बात चल रही थी कि अगर मैं पांच विकेट भी लूंगा तो भी मुझे 3 ही ओवर बॉलिंग मिलने वाली है. तो उसमें मैं जितन अच्छा डाल सकता हूं. सही लाइन लेंथ के साथ अपनी गेंदबाजी पूरी करूंगा.”

‘विकेट लेकर काफी मजा आया’

वैभव सूर्यवंशी ने आगे यह भी कहा कि गेंदबाजी में विकेट लेकर उन्हें काफी मजा आया. वैभव ने कहा, “काफी मजा आया, क्योंकि बल्लेबाजी में मेरा प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था तो बॉलिंग में टीम के लिए योगदान देकर काफी अच्छा लगा. खासकर, अगर एक बैटर को विकेट मिलता है तो उसकी खुशी अलग ही होती है.”

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि, “किसी भी बैट्समैन को पूछोगे तो उसको बॉलिंग करने में मजा आता है. इसी तरह से गेंदबाजों को भी बैटिंग करने में अच्छा लगता है. दोनों को उतना ही मजा आता है.” बता दें कि, वैभव ने अपने 3 ओवर के स्पेल में सिर्फ 11 रन खर्च करते 2 विकेट अपने नाम किए थे.

ये भी पढ़ें- राहुल चाहर की काउंटी चैंपियनशिप में खतरनाक गेंदबाजी, 6 विकेट लेकर टीम की कराई शानदार वापसी

30 अगस्त से सेमीफाइनल में मचाएंगे धमाल

नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में वैभव पहली पारी में सिर्फ 6 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हो गए थे. ऐसे में अब वैभव 30 अगस्त से होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में अपने बल्ले का दम दिखाना चाहेंगे. दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल में ईस्ट जोन का सामना सेंट्रल जोन से होगा. वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में साउथ जोन की टीम नॉर्थ जोन का सामना करेगी. ये दोनों मुकाबले बेंगलुरु स्थित बीसीसीआी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले जाएंगे. सेमीफाइनल में एक बार फिर सबकी नजरें वैभव के प्रदर्शन पर होगी, जहां वह एक धमाकेदार पारी खेलकर अपनी टीम को फाइनल का टिकट दिलाना चाहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ