सूर्यकुमार यादव ने खोला पहली सैलरी का राज, जानिए कहां खर्च कर दिए थे सारे पैसे

सूर्यकुमार यादव अब टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. कुछ महीने पहले उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया था. उन्हें टीम में भी जगह नहीं दी गई. खैर सूर्या ने इस बार अपनी पहली सैलरी का खुलासा किया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव का बड़ा खुलासा (Image: Instagram/surya_14kumar)

विज्ञापन

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव के लिए ये साल अभी तक ज्यादा अच्छा नहीं रहा है. आयरलैंड दौरे से पहले उन्हें टी20 की कप्तानी से हटा गिया गया. उन्हें टीम में भी जगह नहीं दी गई. अब वो टीम इंडिया में वापसी के लिए नेट्स में खूब पसीना बहा रहे हैं. हाल ही में उन्होंने पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा को अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने अपने कुछ पुराने अनुभव साझा किए. सूर्या से उनकी पहली कमाई को लेकर भी सवाल किया गया. उन्होंने इसका शानदार अंदाज में जवाब दिया.

सूर्या को पहली सैलरी कितनी मिली?

इंटरव्यू में सूर्या ने पहली सैलरी के जवाब में कहा, ”मैंने पहली बार मुंबई के लिए अंडर-15 खेला था. इसके लिए मुझे 15 हजार रुपए मिले थे. ये पूरे दौरे के लिए थे. मैंने वो पैसे भी खर्च कर दिए थे. मेरे पास बैट के लिए कोई स्पॉन्सर नहीं था. इस वजह से मैं अपनी सारी कमाई क्रिकेट का सामान लेने में लगा देता था.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: श्रीलंका में चमके भारत के ये 3 युवा खिलाड़ी, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह मिलना लगभग तय!

कप्तानी पर सूर्यकुमार यादव का बयान

सूर्यकुमार के नेतृत्व में ही टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने नाम किया था. इतने बड़े कारनामे के बाद उन्हें अचानक कप्तानी से हटा दिया गया. BCCI का ये निर्णय शायद ही किसी को समझ आया होगा. उनसे इंटरव्यू में कप्तानी से हटाए जाने को लेकर भी सवाल पूछा गया था. सूर्या ने कहा, “मेरा नाम टीम में नहीं था तो मैं मुस्कुरा रहा था. मैं काफी हैरान था. इस फैसले से थोड़ा निराश भी था. हम दो साल में एक भी सीरीज हारे नहीं थे. हमने वर्ल्ड कप जीता, एशिया कप जीता. सभी चाहते हैं कि वो चीज आगे भी जारी रहे. जब सब कुछ सही चल रहा था तो बदलाव क्यों? बदलाव की वजह क्या थी? ये मेरे दिमाग में हमेशा चलता रहता था.”

उन्होंने आगे कहा, “मैं घर बैठकर बस ये ही सोच रहा था कि ऐसा कैसे हो सकता है. अभी तो वर्ल्ड कप जीते थे. हालांकि, IPL अच्छा नहीं गया था. बाद में मेरे परिवार और दोस्तों ने समझाया कि उतार-चढ़ाव जिंदगी का हिस्सा हैं, लेकिन जब आप अकेले होते हैं तो कई सवाल मन में आते हैं. टी20 के ऐलान से करीब दो-तीन दिन पहले ही सलेक्शन कमेटी ने मुझे फोन कर जानकारी दे दी थी. उन्होंने बता दिया था कि इंग्लैंड सीरीज के लिए चुनी जाने वाली टीम में उनका नाम शामिल नहीं होगा.”

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ