---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

नितीश राणा की वाइफ का दिल्ली में लड़कों ने किया पीछा, पुलिस से मिले रिस्पॉन्स से खफा नजर आईं साची मारवाह

नई दिल्ली: क्रिकेटर नितीश राणा की पत्नी साची मारवाह ने दिल्ली की सड़कों पर उनके साथ हुई एक घटना का खुलासा किया है। कुछ लड़कों ने कई किलोमीटर तक साची मारवाह का पीछा किया। यहां तक कि उनकी कार को भी टक्कर मार दी। घबराई साची जब घर पहुंचीं तो उन्होंने दिल्ली पुलिस को फोन […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: क्रिकेटर नितीश राणा की पत्नी साची मारवाह ने दिल्ली की सड़कों पर उनके साथ हुई एक घटना का खुलासा किया है। कुछ लड़कों ने कई किलोमीटर तक साची मारवाह का पीछा किया। यहां तक कि उनकी कार को भी टक्कर मार दी। घबराई साची जब घर पहुंचीं तो उन्होंने दिल्ली पुलिस को फोन किया, लेकिन वहां से उन्हें बेहतर रिस्पॉन्स नहीं मिला। मारवाह ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर पूरी घटना के बारे में बताया है। मारवाह ने बताया कि 4 मई को दो लड़कों ने बाइक से उनका पीछा किया। इसके कुछ देर बाद ही लड़कों ने कार को बेतरतीब ढंग से टक्कर मारना भी शुरू कर दिया।

पुलिस बोली- अब सुरक्षित घर पहुंच गई हो, जाने दो 

घटना उस वक्त हुई जब साची काम खत्म कर घर जा रही थीं। उन्होंने जब पुलिस से मदद की शिकायत की तो पुलिस ने कहा- अब तो सकुशल घर पहुंच गई हो, तो जाने दो! अगली बार नंबर नोट कर लेना। साची ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए दिल्ली पुलिस को भी टैग किया। साथ ही पीछा करने वाले लड़कों की तस्वीरें भी साझा कीं। दिल्ली पुलिस का ढुलमुल रवैया साची को अच्छा नहीं लगा। पुलिस से मदद न मिलने पर साची ने तंज कसते हुए कहा कि अगली बार मैं भी उनके फोन नंबर ले लूंगी।

---विज्ञापन---
sachi marwah

sachi marwah

गोविंदा की भतीजी हैं साची मारवाह 

केकेआर के कप्तान नितीश राणा और साची मारवाह ने कई साल तक रिलेशनशिप के बाद 2019 में शादी की थी। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करते हैं। साची इंटीरियर डिजाइनर हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू करने से पहले कई हाई-प्रोफाइल इंटीरियर डिजाइनरों के तहत प्रशिक्षण लिया है। साची के भाई परमवीर और नितीश राणा अच्छे दोस्त हैं। साची मारवाह बॉलीवुड के दिग्गज गोविंदा की भतीजी और भारतीय अभिनेता और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की चचेरी बहन हैं। इस बात का खुलासा कॉमेडियन ने कपिल शर्मा शो में किया था।

First published on: May 06, 2023 06:27 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola