Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
KKR vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को मात दे दी। राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हैदराबाद की टीम एक समय जीत के करीब थी। लेकिन जैसी ही टीम के कप्तान एडन मार्करम का विकेट गिरा वैसे ही पारी संभल ही नहीं पाई।
एडन मार्करम ने इस मैच में काफी धीमी पारी खेली। उन्होंने 40 गेंदों पर सिर्फ 41 रन बनाए। अगर वे क्रीज पर टिके रहते तो मैच हैदराबाद जीत सकती थी। लेकिन 17वें ओवर में वे वैभव अरोरा की गेंद पर रचनात्मक शॉट मारने गए। जिसके बाद गेंद सीधे रिंकु सिंह के हाथों में चली गई। मार्करम के इस शॉट की हरभजन सिंह ने आलोचना की है।
मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर चर्चा के दौरान हरभजन सिंह ने कहा कि ‘ मार्करम ने जो शॉट खेला वो गलत था, उसे उस स्तर पर हिट नहीं करना चाहिए था। वह जानता था कि निचले क्रम के बल्लेबाज उतने अच्छे नहीं हैं। इसलिए उसे वहीं रहने की जरूरत थी। खेल वहीं बदल गया।”
पूर्व भारतीय स्पिनर का मानना है कि मार्करम को लापरवाह शॉट खेलने के बजाय उस समय अपना समय देना चाहिए था। उन्होंने इसे लेकर कहा कि “अगर आपने आखिरी गेंद पर एक रन लिया होता, तो स्ट्राइक आपके पास होती। अगर आपको एक भी रन नहीं मिला होता, तब भी 18 गेंदें बाकी थीं और आपमें क्षमता है। उनका विकेट महत्वपूर्ण था।”
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने नीतीश राणा 31 गेंदों पर 42, रिंकू सिंह 35 गेंदों पर 46; की मदद से 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने एडेन मार्करम 40 गेंदों पर 41, हेनरिक क्लासेन 36 के चलते महज महज 166 रन ही बना सकी।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।