---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL Auction 2023: सैम कुरेन क्यों बने आईपीएल ऑक्शन के सबसे महंगे प्लेयर? नेस वाडिया ने बताई बड़ी वजह

नई दिल्ली: इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुरेन को आईपीएल ऑक्शन इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाकर पंजाब किंग्स ने अपने नाम कर लिया। कुरेन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ में खरीदकर इतिहास रचा। कुरेन के लिए सबसे बड़ी बोली लगने के कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे। नेस वाडिया बोले- कुरेन दुनिया […]

नई दिल्ली: इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुरेन को आईपीएल ऑक्शन इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाकर पंजाब किंग्स ने अपने नाम कर लिया। कुरेन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ में खरीदकर इतिहास रचा। कुरेन के लिए सबसे बड़ी बोली लगने के कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे।

नेस वाडिया बोले- कुरेन दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर

ऑक्शन के बीच ब्रेक में पंजाब किंग्स के डायरेक्टर नेस वाडिया ने इसकी वजह बताई। उन्होंने कहा- कोई इमोशन वाली बात नहीं है, ये सही खिलाड़ी को चुनने के बारे में है। हमने पहले से ही प्लान तय कर रखा था और उसी के हिसाब से बजट लेकर चल रहे थे। सैम कुरेन वर्ल्ड क्लास प्लेयर हैं। वे किसी भी टीम की प्लेइंग इलेवन में हों, वे वर्ल्ड के बेस्ट ऑलराउंडर हैं। उनसे हमें अपनी टीम को बैलेंस करने में मदद मिलेगी। हमारे पास पहले से ही इंडियन प्लेयर्स का बंच है, जिसमें पहले से ही कई ऑलराउंडर हैं। अब हम सैम कुरेन को लेकर काफी खुश हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – IPL Auction 2023: पिता को काबिलियत पर था शक, बेटा बना करोड़पति, 5.50 करोड़ में बिके बिहार के लाल मुकेश कुमार

---विज्ञापन---

T20 वर्ल्ड कप के हीरो हैं सैम कुरेन

टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर तीन विकेट चटकाने वाले सैम कुरेन दुनिया के बेस्ट ऑलराउंडर हैं। वह न सिर्फ बल्ले से तबाही मचाते हैं, बल्कि गेंदबाजी में भी उनका कोई सानी नहीं है। खास बात यह है कि नई गेंद के साथ डैथ ओवर्स में भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हैं। कुरेन ने वर्ल्ड कप में 13 विकेट चटकाए थे। जिसमें अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ही मैच में 5 विकेट शामिल हैं। कुरेन मैच का रुख बदलने की ताकत रखते हैं।

और पढ़िए – IPL Auction 2023: कैमरून ग्रीन पर मुंबई ने क्यों लुटा दिए 17.50 करोड़ रुपये, ये है सबसे बड़ी वजह

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

पहले भी लग चुकी है करोड़ों की बोली

कुरेन को इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब ने 7.2 करोड़ रुपये में खरीदा था जो आईपीएल 2019 से पहले की नीलामी में तीसरी सबसे बड़ी बोली थी। 2020 सीजन से पहले कुरेन को किंग्स ने रिलीज कर दिया गया था, जिसने उन्हें आईपीएल 2020 प्लेयर ऑक्शन में उतारा। कुरेन का बेस प्राइस 1 करोड़ था, अंत में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 5.5 करोड़ में खरीदा। आईपीएल 2021 में उन्होंने 9 मैचों में 56 रन बनाए और 9 विकेट चटकाए। अब तक तीन सीजन के कुल 32 आईपीएल मैचों में कुरेन 22 से ज्यादा की एवरेज से 337 रन बना चुके हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में वे 32 मैचों में 32 विकेट निकाल चुके हैं।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 23, 2022 06:27 PM
End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola