IPL Auction 2023: कैमरून ग्रीन पर मुंबई ने क्यों लुटा दिए 17.50 करोड़ रुपये, ये है सबसे बड़ी वजह

IPL Auction 2023 Why Mumbai spent Rs 17.50 crore on Cameron Green

IPL Auction 2023 Why Mumbai spent Rs 17.50 crore on Cameron Green

IPL Auction 2023 के लिए कोच्चि में 405 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा रही है। इस नीलामी में मुंबई इंडियंस ने कैमरन ग्रीन पर इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाई है। उन्हें 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। इस युवा आलराउंडर के लिए दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन आखिर में मुंबई ने इस बिडिंग वॉर को जीता और ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर को अपने साथ जोड़ लिया।

विज्ञापन

कैमरून ग्रीन की ताकत?

कैमरून ग्रीन एक विस्फोटक ऑलराउंडर हैं। वह ओपनिंग से लेकर मिडिल ऑर्डर और निचले क्रम में भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सकते हैं। खास बात ये है कि कैमरून ग्रीन एक उपयोगी बॉलर भी हैं, जो किसी भी टीम के लिए एक बेहतरीन मीडियम पेसर की भूमिका निभा सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

मुंबई ने क्यों लुटाए कैमरून ग्रीन पर 17.50 करोड़ रुपए

दरअसल, मुंबई को अगर किसी प्लेयर की सबसे ज्यादा जरूरत थी कि तो वह एक आलराउंड ही था। क्योंकि मुंबई के लिए अब तक तूफानी ऑलराउंड की भूमिका निभाने वाले कायरन पोलार्ड इस बार कोच की भूमिका में होंगे, उनकी भरपाई के लिए मुंबई ने कैमरून ग्रीन को चुना है, क्योंकि यह खिलाड़ी गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखा सकता है।

भारत के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी

कैमरून ग्रीन ने इसी साल टीम इंडिया के खिलाफ T20I सीरीज में ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग की थी। उन्होंने तीन T20I की सीरीज में 118 रन ठोके थे, इस दौरान ग्रीन का स्ट्राइक रेट 214.55 का रहा था।

विज्ञापन

कैमरून ग्रीन का क्रिकेट करियर

कैमरून ग्रीन के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने 13 वनडे और 8 T20I मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने वनडे में 290 और T20I में 139 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 8 विकेट भी लिया है।

विज्ञापन

ग्रीन ने रचा इतिहास

कैमरून ग्रीन IPL इतिहास की नीलामी में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उनके अलावा पंजाब किंग्स ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कर्रन को 18.5 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसके साथ ही कैमरून ग्रीन IPL में ऑस्ट्रेलिया के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पैट कमिंस को पीछे छोड़ दिया है, जिन्हें 2020 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स से 15.5 करोड़ रुपये में अपने साथ शामिल किया था।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ