---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

RCB ने ‘नेट बॉलर’ को बना दिया पाटीदार का रिप्लेसमेंट, डेब्यू में DC की धज्जियां उड़ाकर क्या बोले विजय कुमार वैशाख

नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच शनिवार को खेले गए मुकाबले में एक गेंदबाज ने क्रिकेटप्रेमियों को आश्चर्यचकित कर दिया। आरसीबी के युवा तेज गेंदबाज विजय कुमार वैशाख ने अपने डेब्यू मुकाबले में ही डेविड वॉर्नर, अक्षर पटेल और ललित यादव का शिकार कर कैपिटल्स की धज्जियां उड़ा डालीं। […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच शनिवार को खेले गए मुकाबले में एक गेंदबाज ने क्रिकेटप्रेमियों को आश्चर्यचकित कर दिया। आरसीबी के युवा तेज गेंदबाज विजय कुमार वैशाख ने अपने डेब्यू मुकाबले में ही डेविड वॉर्नर, अक्षर पटेल और ललित यादव का शिकार कर कैपिटल्स की धज्जियां उड़ा डालीं। 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कैपिटल्स की टीम पानी मांगती नजर आई और अंतत: 151 रन ही बना सकी। इस तरह डीसी को इस मैच में 23 रनों से शिकस्त के बाद लगातार 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

मैं इस मौके का लंबे समय से इंतजार कर रहा था

विजय कुमार वैशाख ने आरसीबी के लिए भारतीय गेंदबाज के तौर पर रिकॉर्ड डेब्यू किया। मैच के बाद उन्होंने कहा- मुझे इसके बारे में नहीं पता था। मैं इस मौके का लंबे समय से इंतजार कर रहा था। आखिरकार मेरी मेहनत रंग लाई। कप्तान फाफ मेरे पास आए और उन्होंने मुझसे कहा कि विकेट थोड़ा होल्ड कर रहा है। इसलिए मैंने अपनी ताकत पर काम करते हुए स्लोअर गेंद फेंकना चालू कर दिया। मैं दो साल से नकल बॉल पर काम कर रहा था, आखिरकार इसने मुझे सफलता दिला दी।

---विज्ञापन---

जाओ और खुद को एक्सप्रेस करो

विजय कुमार ने आगे कहा- मैनेजमेंट ने मुझसे कहा कि आप मैदान पर जाओ और खुद को एक्सप्रेस करो। मैंने ऐसा ही किया और ऐसा करके बहुत खुश हूं। विजय से पूछा गया कि आपको रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया। आप इससे पहले आरसीबी में क्या कर रहे थे? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा- मैं आरसीबी में नेट बॉलर था और लड़कों को मदद कर रहा था।

कौन हैं विजय कुमार वैशाख 

26 साल के विजय कुमार कर्नाटक से आते हैं। वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी और इसी से गेंदबाजी करते हैं। 10 फर्स्ट क्लास मैचों में उनके नाम 38 विकेट दर्ज हैं। जबकि लिस्ट ए के 7 मैचों में 11 और टी-20 के 15 मैचों में 25 विकेट शामिल हैं। वह हाल ही रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करके आए हैं। आरसीबी ने उन्हें रजत पाटीदार के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया था।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 15, 2023 09:59 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola