babar azam eng vs pak

ENG vs PAK: बिना खेले ही बाबर आजम ने पाकिस्तान को हराया? लीड्स टेस्ट में हार के बाद उठ रहे सवाल

ENG vs PAK: पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट में करारी हार का सामना करना पड़ा. कप्तान बाबर आजम इस मैच में चोटिल होने के कारण नहीं खेले थे. इसके बावजूद उन पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लीड्स में पहला टेस्ट मैच खेला गया. इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम नहीं खेले और टीम को उनकी कमी खली. बाबर को मैच से ठीक पहले चोट लगी और उनकी जगह सलमान अली आगा ने कप्तानी की. बाबर की गैरमौजूदगी में पाकिस्तान टीम को एक पारी और 103 रन से इंग्लैंड ने हराया. पाकिस्तान के इस बुरे हाल के बाद बाबर आजम पर सवाल खड़े हो रहे हैं, जबकि वह पहला टेस्ट खेले ही नहीं.

विज्ञापन

बाबर आजम पर क्यों उठ रहे सवाल?

बाबर आजम भले ही पहला टेस्ट नहीं खेले लेकिन पाकिस्तान के प्रदर्शन के बाद अब टीम सिलेक्शन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. पाकिस्तान टीम ने पहली पारी में 171 रन और दूसरी पारी में 135 रन बनाए, वहीं इंग्लैंड टीम ने 409 रन ठोक दिए. बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक, हर चीज में पाकिस्तान टीम कमजोर नजर आई. टीम सिलेक्शन में कप्तान का बड़ा किरदार होता है. पाकिस्तान के स्क्वाड में हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह जैसे खिलाड़ी नहीं हैं. इसी वजह से बाबर पर चयन और कमजोर स्क्वाड बनाने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ