Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
IPL 2023, MI vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के दूसरे क्वालिफायर में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को बुरी तरह से मात दे दी। गुजरात की इस विशाल जीत में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका ओपनर शुभमन गिल ने निभाई। जिन्होंने मैच में आईपीएल 2023 का अपना तीसरा शतक जड़ा। गिल ने इस पारी की बदौलत रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।
129 रनों की पारी की बदौलत गिल के आईपीएल 2023 में 851 रन हो गए हैं। इसी के साथ वे एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली ने एक सीजन 973 रन बनाए थे जो की रिकॉर्ड है।
मुंबई के खिलाफ क्वालीफायर मुकाबले में शुभमन गिल ने अपनी पारी के दौरान 10 छक्क लगाए। इसी के साथ वह आईपीएल प्लेऑफ मुकाबलों में एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड रिद्धिमान साहा, क्रिस गेल, वीरेंद्र सहवाग और शेन वॉटसन के नाम था। सभी खिलाड़ियों के नाम पर 8-8 छक्के एक पारी में लगाए थे।
शुभमन गिल आईपीएल के प्लेऑफ में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इससे पहले इस लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग 122 रन के साथ पहले स्थान पर और शेन वॉटसन 117 रनों के साथ दूसरे स्थान पर थे।
एक आईपीएल सीजन में बतौर भारतीय खिलाड़ी सर्वाधिक बाउंड्री लगाने के मामले में विराट कोहली के बाद अब शुभमन गिल दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। कोहली ने साल 2016 के सीजन में कुल 122 बाउंड्री लगाई थी। वहीं गिल अब तक इस सीजन 111 बाउंड्री लगा चुके हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।