---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023 Purple Cap: पर्पल कैप की रेस में चहल का जलवा, देखें टॉप 5 गेंदबाज

IPL 2023 Purple Cap: आईपीएल 2023 में जहां बल्लेबाज धमाल मचा रहे हैं तो वहीं स्पिनर्स का जलवा भी कायम है। इस सीजन 23 मैचों के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में युजवेंद्र चहल टॉप पर काबिज हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक विकेट झटक कर पर्पल कैप को वापस हासिल कर […]

---विज्ञापन---

IPL 2023 Purple Cap: आईपीएल 2023 में जहां बल्लेबाज धमाल मचा रहे हैं तो वहीं स्पिनर्स का जलवा भी कायम है। इस सीजन 23 मैचों के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में युजवेंद्र चहल टॉप पर काबिज हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक विकेट झटक कर पर्पल कैप को वापस हासिल कर लिया है।

राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने आईपीएल 2023 में खेले 5 मैचों में 11 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। पर्पल कैप की रेस में लखनऊ टीम के मार्क वुड दूसरे नंबर पर चल रहे हैं, उन्होंने भी इस सीजन 11 विकेट चटकाए हैं। तीसरे नंबर पर राशिद खान हैं, जिन्होंने 11 विकेट लिए हैं। चौथे नंबर पर 5 विकटों के साथ मोहम्मद शमी हैं, जबकि पांचवें नंबर पर रवि बिश्नोई का नाम दर्ज है, जिन्होंने 8 विकेट निकाले हैं।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – IPL में अगले सीजन भी खेलेंगे MS धोनी? Moeen Ali ने दिया ये जवाब

इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

11- युवजेंद्र चहल, मैच 5
11- मार्क वुड, मैच 4
11- राशिद खान, मैच 5
10- मोहम्मद शमी, मैच 5
8- रवि बिश्नोई, मैच 8

क्या है पर्पल कैप, यह किसे दिया जाता है?

पर्पल कैप आईपीएल में दिया जाने वाला एक अवार्ड है। यह उस गेंदबाज को दिया जाता है, जो इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में सबसे अधिक विकेट लेता है। यह ऑरेंज कैप के समान है, जो एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – वर्ल्ड कप से पहले भारतीय तीरंदाजों को मिला नया कोच, ओलंपिक में जीत चुका है गोल्ड

पिछली बार किसे दिया गया था पर्पल कैप?

आईपीएल 2022 में पर्पल कैप पर भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कब्जा किया था। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 27 विकेट लिए थे।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें 

First published on: Apr 17, 2023 05:56 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola