---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023 Orange cap: ऑरेंज कैप की रेस हुई रोचक, इन 2 बल्लेबजों में चल रही टफ फाइट

IPL 2023 Orange cap: आईपीएल 2023 में ऑरेंज कैप की रेस में 5 बल्लेबाजों के बीच जंग देखने को मिल रही है। 63 मैचों के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस 12 मैचों में 631 रनों के साथ टॉप पर काबिज हैं, जबकि दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटन्स के शुभमन गिल हैं, जिन्होंने 13 […]

---विज्ञापन---

IPL 2023 Orange cap: आईपीएल 2023 में ऑरेंज कैप की रेस में 5 बल्लेबाजों के बीच जंग देखने को मिल रही है। 63 मैचों के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस 12 मैचों में 631 रनों के साथ टॉप पर काबिज हैं, जबकि दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटन्स के शुभमन गिल हैं, जिन्होंने 13 मैचों में 571 रन बनाए हैं।

ऑरेंज कैप की रेस में राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल तीसरे नंबर पर काबिज हैं। इस युवा सलामी बल्लबेाज ने इस सीजन शानदार खेल दिखाया और 13 मैचों में 575 रन बनाकर तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने इस सीजन एक शतक भी लगाया है, वह एक पारी में 99 रन बनाकर शतक से चूक गए थे।

---विज्ञापन---

ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हैं टॉप 5 बल्लेबाज

631-रन, फॉफ डुप्लेसिस (RCB), मैच 12
576- रन, शुभमन गिल (GT) मैच 13
575- रन, यशस्वी जायसवाल (RR)
498- रन, डेवॉन कॉन्वे (CSK)
486- रन, सूर्यकुमार यादव (MI)

क्या है ऑरेंज कैप और किसे दिया जाता है?

ऑरेंज कैप आईपीएल में दिया जाने वाले एक अवार्ड है। यह उस खिलाड़ी को दिया जाता है तो पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाता है। सबसे पहले ये पुरस्कार Shaun Marsh ने जीता था, जो साल 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे।

---विज्ञापन---

पिछले सीजन किसे मिला था ऑरेंज कैप

पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। बटलर ने 17 मुकाबलों में 149.05 की स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए थे। उन्होंने 4 शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। इस बार भी अगर बटलर अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो वो ऑरेंज कैप के हकदार बन सकते हैं। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन कब्जा जमाता है।

First published on: May 17, 2023 02:43 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola