Arpit Pandey
Read More
IPL 2023: 31 मार्च से आईपीएल 2023 की शुरुआत हो जाएगी। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइंटस के बीच खेला जाएगा। खास बात यह है कि आईपीएल की सभी 10 टीमों में से कुछ टीमों के कप्तान तो पहले से तय थे। लेकिन कुछ टीमों के कप्तान अब तक नहीं हो पाए थे। लेकिन अब सभी टीमों ने अपने-अपने कप्तानों के नामों का ऐलान कर दिया है। ऐसे में हम आपको सभी 10 टीमों के कप्तानों के बारे में बताने जा रहे हैं।
और पढ़िए – ‘अगर सलेक्टर्स को लगता है…’, डेविड वॉर्नर ने टेस्ट क्रिकेट में फ्यूचर को लेकर दिया बड़ा बयान
बता दें कि इस सीजन के लिए दिल्ली और हैदराबाद की टीमों ने नए कप्तानों के नामों का ऐलान किया है। ऋषभ पंत की चोट की वजह से दिल्ली कैपिटल्स ने डेविड वॉर्नर को कप्तान बनाया है। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडन मारक्रम को कप्तानी सौंपी है। इसके अलावा पंजाब किंग्स की कप्तानी इस साल शिखर धवन करेंगे। जबकि बाकि 7 टीमों के कप्तान पिछले ही हैं।
— IndianPremierLeague (@IPL) February 17, 2023
इस बार आईपीएल में तीन विदेशी खिलाड़ी अलग-अलग टीमों की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे। जबकि साउथ अफ्रीका के फाक डु प्लेसिस रॉयल चेलेजर्स बेंगलुरू की कमान संभालेंगे। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के एक और बल्लेबाज एडन मारक्रम को इस बार सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करने का मौका मिलेगा।
और पढ़िए – RCB फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, आईपीएल में खेलने के लिए तैयार हुआ टी20 का स्पेशलिस्ट गेंदबाज
इस बार आईपीएल के मैचों के लिए 12 मैदान तय किए गए हैं। जहं आईपीएल के सभी मैच खेलें जाएंगे। इनमें चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, गुवाहाटी, लखनऊ, दिल्ली, धर्मशाला, मोहाली, जयपुर, अहमदाबाद, मुंबई और बेंगलुरू शामिल हैं। जहां इस बार आईपीएल के सभी मुकाबले खेले जाएंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।