---विज्ञापन---

IND vs SL: चौथे दिन भी बैकफुट पर श्रीलंका, भारतीय टीम जीत से कुछ कदम दूर

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है. भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथे दिन का खेल भी अपने नाम कर लिया है. श्रीलंका के पास केवल 16 रनों की बढ़त है. पांचवें दिन भारतीय टीम मुकाबला आसानी के साथ अपने नाम कर सकती है.

---विज्ञापन---

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जा रहा है. 26 अगस्त को खेल का दूसरा दिन खत्म हुआ. श्रीलंका की टीम चौथे दिन फॉलोऑन नहीं बचा पाई ऐसे में उसे दोबारा बल्लेबाजी करने के लिए उतरना पड़ा. चौथे दिन भारतीय टीम ने श्रीलंका की दूसरी पारी में 6 विकेट झटक लिए हैं. भारतीय टीम जीत के करीब पहुंच चुकी है. आइए चौथे दिन के खेल पर नजर डालते हैं.

चौथे दिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने किया निराश

चौथे दिन पहली पारी में श्रीलंका 89.4 ओवर में 290 रनों पर सिमट गई. श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा रन सोनल दिनुशा ने बनाए. उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली. सोनल ने 162 गेंदों में 103 रनों की पारी खेली. उन्होंने पहले टेस्ट मैच में भी शतकीय पारी खेली थी. सोनल के अलावा पासिंदु सूरियाबंदारा ने 133 गेंदों में 80 रन बनाए थे. इसके अलावा कामिंदु मेंडिस ने 58 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली थी.

---विज्ञापन---

भारत की ओर से पहली पारी में प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने सबसे ज्यादा विकेट लिए. दोनों गेंदबाजों ने 3-3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा सारांश जैन को भी 2 सफलता मिली, जबकि मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट लिया.

फॉलोऑन मिलने के बाद श्रीलंका फिर से बल्लेबाजी करने के लिए उतरी. टीम को फिर से खराब शुरुआत मिली और सलामी बल्लेबाज लाहिरू उदारा 15 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद कामिल मिशारा भी 39 गेंदों में 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे. तीसरे विकेट के लिए पासिंदु सूरियाबंदारा और कामिंदु मेंडिस ने 115 रनों की साझेदारी निभाई. पासिंदु सूरियाबंदारा ने 173 गेंदों में 92 रन बनाए, जबकि मेंडिस ने 92 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने 44 गेंदों में 23 रन बनाए. चौथे दिन श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में 72.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना दिए हैं. श्रीलंका के पास 16 रनों की बढ़त है. भारत की ओर से दूसरी पारी में मानव सुथार ने 2 विकेट चटकाए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, सारांश जैन और रवींद्र जडेजा को 1-1 सफलता मिली.

---विज्ञापन---

भारत ने पहली पारी में बनाया था विशाल स्कोर

भारत ने पहली पारी में 138 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाकर पारी घोषित की थी. भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल ने शतकीय पारी खेली थी. पडिक्कल ने 193 गेंदों में 117 रन बनाए थे, जबकि जुरेल ने 177 गेंदों में 115 रन बनाए थे. इसके अलावा कप्तान ऋषभ पंत ने 89 गेंदों में 63 और शुभमन गिल ने 108 गेंदों में 50 रन बनाए थे.

First published on: Aug 26, 2026 05:41 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola