Arpit Pandey
Read More
---विज्ञापन---
IND vs NZ: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा और आखिरी वनडे जीतकर तीन मैचों की सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया। इस मैच में भारतीय टीम ने बॉलिंग बैटिंग और फील्डिंग हर मामले में शानदार प्रदर्शन किया। मैच में कई बड़े रिकॉर्ड भी बने। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने शानदार बैटिंग करते हुए इस मैच में एक बार फिर 2013 वाला कारनामा दोहराया।
न्यूजीलैंड के खिलाफ कल टीम इंडिया ने 385 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, इस दौरान भारतीय बल्लेबाजों ने मैच में 19 छक्के लगाए, भारतीय टीम द्वारा किसी वनडे में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्कों के अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 छक्के लगाए थे। जिसमें अकेले कप्तान रोहित शर्मा ने 16 छक्के लगा दिए थे, इस मैच में रोहित ने 209 रनों की मैराथन पारी खेली थी।
और पढ़िए – Ravindra Jadeja का हाहाकार, चटका डाले 7 विकेट, घातक गेंदों से उड़ाईं गिल्लियां, देखें वीडियो
कल के मैच में टीम इंडिया ने जोरदार शुरुआत की, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शतकीय पारी खेली, खास बात यह रही भारत की तरफ से इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 11 छक्के लगाए। रोहित शर्मा ने 6 छक्के लगाए, जबकि शुभमन गिल ने 5 छक्के लगाए, इसके अलावा उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने 3 और सूर्यकुमार यादव ने 2 छक्के लगाए, वहीं विराट कोहली, ईशान किशन और शार्दुल ठाकुर ने 1-1 छक्का लगाया।
और पढ़िए – बस 1 विकेट और….इतिहास रच देंगे Yuzvendra Chahal, पीछे रह जाएंगे ये दिग्गज
वहीं इस मैच में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 212 रनों की ओपनिंग पार्टनर शिप की, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनर शिप का रिकॉर्ड है। रोहित ने 101 रनों की शतकीय पारी खेली, तो शुभमन गिल ने 112 रनों की शतकीय पारी खेली। बता दें कि इससे पहले भारत की तरफ से वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने 209 में हैमिल्टन में 201 रनों की पार्टनरशिप की थी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।