---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

जायसवाल-गिल का बड़ा धमाका, तोड़ डाला रोहित-धवन का रिकॉर्ड

India vs West Indies 4th T20i: टीम इंडिया ने शनिवार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में धमाकेदार जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और महज 17 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। ओपनर यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल तूफानी बल्लेबाजी […]

---विज्ञापन---

India vs West Indies 4th T20i: टीम इंडिया ने शनिवार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में धमाकेदार जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और महज 17 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। ओपनर यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल तूफानी बल्लेबाजी टीम इंडिया को जीत के मुहाने पर ले गए। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 15.3 ओवर में 165 रनों की साझेदारी की। इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

इस तरह तोड़ा रोहित-धवन का रिकॉर्ड 

यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी साझेदारी करने के मामले में तीसरी भारतीय जोड़ी बन गए। वहीं ओपनिंग जोड़ी के मामले में वह केएल राहुल और रोहित शर्मा के बराबर पहुंच गए। पहले विकेट के लिए सबसे ज्यादा रनों की पार्टनरशिप के मामले में उन्होंने शिखर धवन और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ डाला। रोहित और धवन ने आयरलैंड के खिलाफ 2018 में पहले विकेट के लिए 160 रन की साझेदारी की थी। भारत के लिए टी-20 में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड दीपक हुड्डा और संजू सैमसन के नाम दर्ज है। दोनों बल्लेबाजों ने पिछले साल आयरलैंड के खिलाफ 176 रन ठोके थे। हालांकि ये दूसरे विकेट के लिए साझेदारी थी।

T20I में भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारियों में दीपक हुड्डा और संजू सैमसन की 176 रनों की साझेदारी शीर्ष पर है। इसके बाद केएल राहुल और रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 165 रन जड़े थे। अब तीसरे स्थान पर शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल का नाम शामिल हो गया है। वहीं शिखर धवन और रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ 2018 में 160 रन की साझेदारी की थी।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

इसी के साथ जायसवाल ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में टी-20 अर्धशतक बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। जायसवाल ने 21 साल 227 दिन की उम्र में ये उपलब्धि हासिल की। जायसवाल को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

First published on: Aug 13, 2023 12:31 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola