आजादी के रंग में रंगे विराट कोहली-रोहित शर्मा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को खास अंदाज में दी बधाई

Virat Kohli-Rohit Sharma Wish Fans: भारत 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस मौके पर टीम इंडिया के दो स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने खास अंदाज में फैंस को बधाई दी.

virat kohli rohit sharma

विराट-रोहित ने भेजा मैसेज (Image: ANI and Virat Kohli Instagram)

Virat Kohli-Rohit Sharma Wish Fans: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर टीम इंडिया श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेल रही है. भारतीय टीम ने गॉल में श्रृंखला की शुरुआत से ठीक पहले ध्वजारोहण किया. इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेटर्स ने भी अपने फैंस को शुभकामनाएं दीं. अब टीम इंडिया के दो सबसे बड़े सुपरस्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए सभी देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन

रोहित-विराट ने फैंस को भेजा मैसेज

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली अभी क्रिकेट से दूर हैं और अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. विराट ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए सभी प्रशंसकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं. हम उस आजादी का जश्न मना रहे हैं, जो हमें जोड़कर रखती है और विविधता जो हमें परिभाषित करती है. हम इसी तरह भारत को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे, जो पीढ़ियों को प्रेरित करता रहे. जय हिन्द.’

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सभी को इंडिपेंडेंस डे की बधाई दी और बताया कि जब-जब वह देश के लिए खेलने उतरते हैं, तो उन्हें खुद पर गर्व महसूस होता है. उन्होंने लिखा, ‘मुझे हमेशा ही भारत का नेतृत्व करने पर गर्व महसूस होता है. सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.’

विज्ञापन

रोहित-विराट कब करेंगे टीम इंडिया की जर्सी में कमबैक?

रोहित शर्मा और विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद ब्रेक पर हैं. अब उनकी वापसी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में होगी. दोनों देशों के बीच 27 सितंबर से एकदिवसीय श्रृंखला शुरू होने जा रही है. तिरुवनंतपुरम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच खेला जाएगा. इस मैच के जरिए रोहित शर्मा और विराट कोहली की मैदान पर वापसी होगी. दोनों का लक्ष्य 2027 का वनडे वर्ल्ड कप है और अब वह वेस्टइंडीज के खिलाफ रनों की बारिश करके अपनी जगह पुख्ता करना चाहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ