Yashasvi Jaiswal Run Out: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में पहला टेस्ट शुरू हो गया है. टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पारी की शुरुआत यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने की. जायसवाल खतरनाक मूड में नज़र आए. उन्होंने तगड़े शॉट खेलकर अपने इरादे जाहिर किए. हालांकि, वो रन आउट हो गए. उन्होंने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन मामला गड़बड़ हो गया. एक तरह से कहा जाए तो जायसवाल पहली इनिंग में बदकिस्मत रहे.
यशस्वी जायसवाल को लगा झटका
यशस्वी जायसवाल प्रैक्टिस मैच में बड़ी पारियां नहीं खेल पाए थे. इस वजह से टीम इंडिया की चिंता बढ़ गई. जायसवाल पहली बार श्रीलंका दौरे पर गए हैं. गॉल में अच्छी पारी की तरफ बढ़ रहे जायसवाल रन आउट हो गए. उन्होंने 37 गेंदों में 32 रनों की तेजतर्रार पारी खेली. जायसवाल ने पांच शानदार चौके भी लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 86.49 का रहा. राहुल और जायसवाल के तालमेल में कमी देखने को मिली. प्रबाथ की गेंद पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट होकर उन्हें पवेलियन जाना पड़ा.
प्रैक्टिस मैच में नहीं खुला था खाता
टीम इंडिया ने श्रीलंका-11 के खिलाफ तीन दिन का प्रैक्टिस मैच खेला था. वहां पर पहली पारी में यशस्वी जायसवाल खाता ही नहीं खोल पाए थे. फर्नाडो ने उन्हें दूसरी गेंद पर ही पवेलियन भेज दिया था. दिलुम सुदीरा ने उनका कैच लपका था. जायसवाल ने जरूर दूसरी पारी में बढ़िया गेम दिखाया था. उन्होंने 65 गेंदो में 66 रन बनाए थे. अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का लगाया था. खैर गॉल में पहली पारी में जायसवाल बड़ा स्कोर बनाने से चूक गए हैं. अब देखना होगा कि आगे उनका प्रदर्शन कैसा रहता है.
पहले टेस्ट में टीम इंडिया और श्रीलंका की प्लेइंग-11
भारतीय टीम: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
श्रीलंका टीम: लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो.