इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण बीच वॉर्म-अप मैच से बाहर हुए बाबर आजम

Babar Azam Injury: इंग्लैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है. टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम वॉर्म-अप मैच के दौरान चोटिल हो गए, जिसके कारण उन्हें बीच मैच से बाहर होना पड़ा.

Babar Azam (PIC Credit - AI)

Babar Azam (PIC Credit - AI)

Babar Azam Injury: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, जहां उसे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. लेकिन सीरीज के शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है. सीरीज से पहले पाकिस्तानी टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए प्रैक्टिस मैच खेल रही है. इसी मैच में पाकिस्तान के कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम चोटिल हो गए हैं और उन्हें बाकी मैच से बाहर होना पड़ा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बाबर की चोट पर बड़ा अपडेट दिया है.

विज्ञापन

वार्म-अप मैच के दौरान चोटिल हुए बाबर आजम

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 19 अगस्त से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इससे पहले पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड में प्रोफेशनल काउंटी क्लब सेलेक्ट XI के खिलाफ तीन दिवसीय वार्म-अप मैच खेल रही है. इसी प्रैक्टिस मैच में बल्लेबाजी के दौरान पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम चोटिल हो गए. बाबर 17 गेंदों पर सिर्फ 5 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार की गेंद उनके दाहिने हाथ पर जाकर लगी.

विज्ञापन

गेंद अचानक उछली, जिससे बाबर संभल नहीं पाए और चोट लगते ही उन्होंने अपना बल्ला जमीन पर फेंक दिया. गेंद लगने के बाद बाबर दर्द से कहराते नजर आए. चोट के कारण बाबर रिटायर्ड आउट होकर मैदान से बाहर चले गए और दोबारा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर नहीं लौटे.

बाबर की चोट पर PCB ने दिया बड़ा अपडेट

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बाबर की चोट पर अपडेट देते हुए बताया कि दुर्भाग्यवश बाबर आजम मौजूदा वार्म-अप मैच से बाहर हो गए हैं. हालांकि, वह सोमवार को अभ्यास सत्र के लिए पाकिस्तानी टीम में शामिल होंगे. पीसीबी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “पाकिस्तान की मेडिकल टीम के जांच और एहतियात के तौर पर बाबर को प्रैक्टिस मैच के शेष भाग से आराम करने की सलाह दी गई है. बाबर 17 अगस्त को हेडिंगली क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान टीम के अभ्यास सत्र में भाग लेंगे.”

विज्ञापन

बोर्ड के इस बयान से साफ है कि टीम मैनेजमेंट बाबर को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है. हालांकि, बाबर की चोट कितनी गंभीर है, इसको लेकर कुछ नहीं बताया गया है. उम्मीद है कि वह 19 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले पूरी तरह फिट होकर मैदान पर उतरेंगे. यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है और पाकिस्तान के लिए बेहद अहम है.

ये भी पढ़ें- AUS vs BAN: तीसरे दिन भी बांग्लादेश के सामने पस्त हुआ ऑस्ट्रेलिया, हार टालने की कोशिश में बल्लेबाजी ध्वस्त

शानदार फॉर्म में चल रहे बाबर आजम

इंग्लैंड रवाना होने से पहले पाकिस्तान ने पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में 8 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की थी. पाकिस्तान की इस जीत के हीरो बाबर आजम रहे. बाबर ने पहली पारी में 88 रन और दूसरी पारी में नाबाद 24 रन बनाए. वहीं, पहले टेस्ट में बाबर ने 23 रन और नाबाद 58 रन की पारियां खेली थीं. दो मैचों में 193 रन बनाकर वह प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए. ऐसे में शानदार फॉर्म में चल रहे बाबर अगर फिट नहीं हो पाते हैं और चोट के कारण इंग्लैंड सीरीज से बाहर होते हैं, तो यह पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ