---विज्ञापन---

‘करियर बर्बाद मत करो…’, सरफराज खान को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिलने पर भड़के फैंस, गंभीर को लिया आड़े हाथ

Fans Reaction on Sarfaraz Khan Snub: गॉल में भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट खेला जा रहा है. इस मैच में सरफराज खान को मौका नहीं मिला. इसी पर अब फैंस भड़क उठे हैं और उन्होंने टीम मैनेजमेंट की आलोचना की.

---विज्ञापन---

Fans Reaction on Sarfaraz Khan Snub: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. सभी की नजरें प्लेइंग 11 पर टिकी हुई थीं. सरफराज खान के टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल होने के बाद फैंस उन्हें खेलते हुए देखना चाहते थे. हालांकि, गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट ने नंबर 6 पर ध्रुव जुरेल को बनाए रखने का फैसला किया. इसी वजह से फैंस सोशल मीडिया पर भड़क उठे हैं और उन्होंने गौतम गंभीर को आड़े हाथों लिया. कई लोगों ने आरोप लगा दिए कि टीम मैनेजमेंट सरफराज का करियर खराब कर रहा है.

सरफराज को ‘इग्नोर’ करने पर भड़के फैंस

एक फैन ने लिखा, ‘सरफराज खान, ध्रुव जुरेल से कहीं बेहतर हैं. आप एक टैलेंटेड बल्लेबाज का करियर बर्बाद मत कीजिए.’

---विज्ञापन---

एक फैन ने सरफराज खान को मौका देने के बारे में बात करते हुए लिखा, ‘सरफराज खान को ध्रुव जुरेल की जगह मौका दिया जाना चाहिए. वह स्पिन के विरुद्ध नहीं खेल पाते हैं.’

एक फैन ने तीन विकेटकीपर बल्लेबाजों के साथ उतरने की आलोचना की. उन्होंने लिखा, ‘3 विकेटकीपर बल्लेबाज खेल सकते हैं लेकिन सरफराज खान नहीं.’

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: सरफराज-गुरनूर हुए ‘इग्नोर’, पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हुआ ऐलान

एक फैन का मानना है कि ध्रुव जुरेल को घरेलू क्रिकेट में खुद को साबित करने की जरूरत है. उन्होंने लिखा, ”सरफराज खान जैसे टैलेंटेड खिलाड़ी को नहीं चुनकर इस टीम मैनेजमेंट ने उनकी काबिलियत का अपमान किया है. ध्रुव जुरेल टैलेंटेड हैं लेकिन उन्हें इंटरनेशनल स्तर पर खेलने के लिए अधिक घरेलू क्रिकेट खेलने की जरूरत है.’

---विज्ञापन---

एक फैन को लगता है कि गौतम गंभीर जानबूझकर सरफराज खान को मौका नहीं दे रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘गौतम गंभीर को बस सरफराज खान को नहीं खिलाना है.’

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (c), ऋषभ पंत (wk), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- आजादी के रंग में रंगे विराट कोहली-रोहित शर्मा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को खास अंदाज में दी बधाई

First published on: Aug 15, 2026 01:04 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola