यशस्वी जायसवाल के रन आउट पर मचा बवाल! श्रीलंकाई गेंदबाज की गलती के कारण लौटना पड़ा पवेलियन

Yashasvi Jaiswal: श्रीलंका के खिलाफ गॉल मे खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल अजीबोगरीब तरीके से रन आउट हो गए. श्रीलंकाई गेंदबाज गेंद पकड़ने के चक्कर में जायसवाल से टक्करा गए, जिसके कारण वह मैदान पर गिर गए और फिर उन्हें रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा.

Yashasvi Jaiswal (PIC Credit - AI)

Yashasvi Jaiswal (PIC Credit - AI)

Yashasvi Jaiswal Run Out Controversy: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मैच के पहले दिन टीम इंडिया ने लंच ब्रेक तक एक विकेट पर 101 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. वहीं, पहले सेशन के खेल के दौरान भारतीय युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल अजीबोगरीब तरीके से रन आउट हो गए. जायसवाल 32 रन बनाकर अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट होकर उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा.

विज्ञापन

हालांकि, उनके रन आउट पर अब विवाद शुरू हो गया है, क्योंकि इसके पीछे केएल राहुल या उनकी गलती नहीं थी. जायसवाल श्रीलंकाई गेंदबाज की गलती के कारण रन आउट का शिकार बने. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल कैसे हुए रन आउट?

यह घटना भारतीय पारी के 11वें ओवर में घटी. यशस्वी जायसवाल 37 गेंदों पर 32 रन बनकार अच्छी लय में नजर आ रहे थे, लेकिन एक दुर्भाग्यपूर्ण रन आउट के कारण उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा. दरअसल, केएल राहुल ने श्रीलंकाई स्पिनर केशर नुवांथा की गेंद पर सामने की ओर हल्के हाथों से शॉट खेलकर सिंगल लेने की कोशिश की और नॉन-स्ट्राइकर पर खड़े जायसवाल भी रन लेने के लिए दौड़ पड़े.

लेकिन इसी दौरान जायसवाल की नुवांथा से टक्कर हो गई और वह अपना संतुलन खोकर मैदान पर गिर पड़े. इसके बाद दोनों बल्लेबाजों के बीच तालमेल बिगड़ गया और दोनों नॉनस्‍ट्राइक एंड पर पहुंच गए, जिसके कारण जायसवाल को रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा. ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि अगर जायसवाल की नुवांथा से टक्कर ना होती तो वह रन आउट नहीं होते.

विज्ञापन

श्रीलंकाई कप्तान ने नहीं दिखाई खेल भावना

वहीं, जब राहुल और जायसवाल दोनों नॉन स्ट्राइक पर खड़े थे, तब गेंद विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के पास पहुंची, तो वह कुछ देर रुके और अपने कप्‍तान धनंजय डी सिल्‍वा की ओर देखा और फिर बेल्‍स उड़ा दीं. डिकवेला और डी सिल्वा दोनों को पता था कि जायसवाल श्रीलंकाई खिलाड़ी की गलती की वजह से ही गिरे थे. यहां श्रीलंकाई कप्‍तान खेल भावना का परिचय दे सकते थे, लेकिन उन्‍होंने ऐसा नहीं किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें- 30 टेस्ट, 30 मैदान… यशस्वी जायसवाल का अनोखा कारनामा, सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने से बस 3 कदम दूर

राहुल-पडिक्कल ने संभाला मोर्चा

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने लंच ब्रेक तक 27 ओवर में 1 विकेट पर 101 रन बना लिए हैं. जायसवाल के आउट होने के बाद नंबर-3 पर देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने केएल राहुल के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाल लिया. दोनों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों का डटकर सामना किया और लंच तक दूसरे विकेट के लिए 96 गेंदों पर 54 रनों की साझेदारी की. फिलहाल देवदत्त पडिक्कल 35 रन और केएल राहुल 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ