---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs SL: 9 गेंद बाद शुभमन गिल का तूफान, खड़े-खड़े ठोक डाला कड़क छक्का, देखें वीडियो

नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका के बीच शनिवार को राजकोट में खेले गए तीसरे और निर्णायक टी 20 मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारत को पहले ही ओवर में ईशान किशन के रूप में पहला झटका लग गया। इसके बाद टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई। मेडन ओवर निकालने के बाद […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका के बीच शनिवार को राजकोट में खेले गए तीसरे और निर्णायक टी 20 मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारत को पहले ही ओवर में ईशान किशन के रूप में पहला झटका लग गया। इसके बाद टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई।

मेडन ओवर निकालने के बाद ठोका छक्का

दूसरे ओवर में स्ट्राइकर एंड पर खड़े शुभमन गिल ने कसुन रजिता का पूरा ओवर खाली निकाल दिया। गिल इस ओवर में खाता भी नहीं खोल सके, लगने लगा कि वे थोड़े डरे हुए हैं। गिल ने तीसरे ओवर में भी एक गेंद खेल ली। वह 9 गेंद खेलकर खाली हाथ थे। अब बारी थी इस ओवर की पांचवीं गेंद की। शुभमन ने आव देखा ना ताव…एक कदम आगे बढ़ाया और मिडऑन के ऊपर से ऐसा करारा छक्का ठोका कि श्रीलंकाई खेमे में खलबली मचा दी। छक्का ठोक खाता खोलने वाले गिल ने अगली ही गेंद पर चौका कूट टीम इंडिया की टेंशन दूर कर दी।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –IND vs SL: Rahul Tripathi ने ठोका खतरनाक छक्का, 2 कदम निकाले और उड़ा डाले गेंदबाज के होश, देखें

शुभमन गिल के इस स्टाइलिश छक्के को देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –IND vs SL: Suryakumar Yadav ने ठोका शानदार छक्का…देखकर दिल हार बैठेंगे आप

---विज्ञापन---

राहुल त्रिपाठी ने खेली शानदार पारी

गिल और राहुल त्रिपाठी के भारत को अच्छी शुरुआत दिलाने के बाद छठे ओवर में त्रिपाठी आउट हो गए। राहुल त्रिपाठी ने 16 गेंदों में 5 चौके-2 छक्के ठोक 218.75 की स्ट्राइक रेट से कुल 35 रन जड़े। उन्हें चमिका करुणारत्ने ने दिलशान मदुशंका केे हाथों कैच आउट करा पवेलियन भेजा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव ने भी तूफान मचा दिया। सूर्या और गिल ने मिलकर 10 ओवर में भारत का स्कोर 92 रन पर पहुंचा दिया। इसमें शुभमन गिल के 28 और सूर्यकुमार यादव के 25 रनों का योगदान रहा।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 07, 2023 07:41 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola