IND vs SL: Rahul Tripathi ने ठोका खतरनाक छक्का, 2 कदम निकाले और उड़ा डाले गेंदबाज के होश, देखें

IND vs SL 3rd T20 live score dangerous six hit by Rahul Tripathi

IND vs SL 3rd T20 live score dangerous six hit by Rahul Tripathi

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे तीसरे टी 20 में राहुल त्रिपाठी ने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। उन्होंने 16 गेंद में 35 रन ठोक डाले। इस दौरान राहुल के बल्ले से 5 चौके और 2 तूफानी छक्के भी निकले। उन्होंने चमकी करुणारत्ने के ओवर में बैक टू बैक छक्के ठोके, हालांकि उसी ओवर की पांचवी गेंद पर वह आउट हो गए।

विज्ञापन

https://twitter.com/IamGk3428/status/1611724626664751104?s=20&t=uYfBOzPOCqyqCxyRTDSgwg

विज्ञापन

राहुल त्रिपाठी ने सबसे पहला छक्का तीर जैसा सीधा ठोका। इस शॉट के लिए वह दो कदम आगे निकले और गेंद को दर्शकों के बीच भेज दिया। ये छक्का देखकर स्टेडियम में मौजूद दर्शक झूम उठे और उन्होंने तालियां पीट दीं।

विज्ञापन

https://twitter.com/ZiadAli07522359/status/1611725646794719240?s=20&t=pi90xUKnnFA3yclqsPlQww

क्रीज पर सूर्या और गिल

अगर मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 58 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल टिके हुए हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/Vidit_45/status/1610985828465152002?s=20&t=pi90xUKnnFA3yclqsPlQww

भारत बनाम श्रीलंका टी 20 सीरीज

तीन मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में श्रीलंका ने 16 रनों से जीत हासिल कर सीरीज में 1 -1 की बराबरी कर ली थी। लिहाजा आज निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है, जो इसे अपने नाम करेगा, वह सीरीज पर कब्जा कर लेगा।

विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षणा, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका

विज्ञापन

भारत (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शिवम मावी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ