---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs NZ 3rd ODI: सूर्यकुमार यादव के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, बस करना होगा ये छोटा सा काम

IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच बुधवार 30 सितंबर 2022 को खेला जाएगा। ये मैच न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में होगा। भारतीय समयानुसार मैच सुबह 7 बजे से शुरू होगा। इस सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 की बढ़त से आगे चल रही […]

IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच बुधवार 30 सितंबर 2022 को खेला जाएगा। ये मैच न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में होगा। भारतीय समयानुसार मैच सुबह 7 बजे से शुरू होगा। इस सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 की बढ़त से आगे चल रही है। सीरीज का पहला मैच न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से जीत लिया था, वहीं दूसरा मैच बारिश के चलते रद्द हो गया। जिसके बाद अब आखिरी मैच भारत के लिए सीरीज बराबर करने का आखिरी मौका है। इस मैच में टीम के सुपरस्टार सूर्यकुमार यादव के पास भी इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।

और पढ़िए ‘इन पारियों को बार-बार देख सकता हूं…’, सूर्यकुमार यादव ने चुनीं करियर की बेस्ट ईनिंग्स

---विज्ञापन---

सूर्यकुमार यादव तोड़ सकते हैं कप्तान रोहित शर्मा का ये विशाल रिकॉर्ड

भारतीय टीम के मिस्टर 360 कहे जाने वाले सूर्यकुमार यादव के लिए ये साल किसी सपने से कम नहीं है। इस साल उन्होंने अपने प्रदर्शन के बल पर कई रिकॉर्ड्स हासिल किए हैं और साथ ही सभी को अपना मुरीद बना लिया है। सूर्यकुमार यादव जब तीसरे वनडे में उतरेंगे तो उनके पास एक और रिकॉर्ड तोड़ने का मौका रहेगा।

दरअसल ये रिकॉर्ड है एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का। फिलहाल ये टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के पास है। रोहित शर्मा ने साल 2019 में एक साल में 78 छक्के लगाए थे और अपना ही 74 छक्कों की रिकॉर्ड तोड़ दिया था। वहीं सूर्यकुमार यादव के अब तक साल 2022 में 74 छक्के हो गए हैं। अगर वे न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 5 और छक्के जड़ देते हैं तो वे इतिहास के पन्नों में अपना नाम एक बार फिर से सुनहरे अक्षरों से लिख देंगे।

---विज्ञापन---

और पढ़िएबांग्लादेश के साथ अंपायर की बेईमानी? इंडिया A के कप्तान को दे दिया नॉट आउट, देखें वीडियो

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम : शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, दीपक हुडा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक।

---विज्ञापन---

वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम: केन विलियम्सन (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रैसवेल, डेवॉन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लाथम (विकेटकीपर), एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Nov 29, 2022 02:45 PM
End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola