---विज्ञापन---

क्रिकेट

Turning Point: केएल राहुल ने टपका दिया मेहदी हसन का कैच, यहीं से पलट गया मैच, देखें वीडियो

नई दिल्ली: भारत-बांग्लादेश के बीच खेले गए मुकाबले में जहां एक ओर टीम इंडिया की खराब बल्लेबाजी देखने को मिली तो वहीं दूसरी ओर खराब फील्डिंग ने भी फैंस को निराश कर दिया। ऋषभ पंत के सीरीज से बाहर होने के बाद विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी केएल राहुल को सौंपी गई, लेकिन विकेट के पीछे उन्होंने […]

नई दिल्ली: भारत-बांग्लादेश के बीच खेले गए मुकाबले में जहां एक ओर टीम इंडिया की खराब बल्लेबाजी देखने को मिली तो वहीं दूसरी ओर खराब फील्डिंग ने भी फैंस को निराश कर दिया। ऋषभ पंत के सीरीज से बाहर होने के बाद विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी केएल राहुल को सौंपी गई, लेकिन विकेट के पीछे उन्होंने खराब फील्डिंग की, जिस पर प्रशंसकों का गुस्सा फूट पड़ा है। खास बात यह है कि केएल ने ऐसे समय में खराब फील्डिंग कर कैच ड्रॉप कर दिया जब टीम इंडिया के हाथ में मैच आने लगा था। ये नजारा 43वें ओवर में देखने को मिला।

और पढ़िए – IND vs BAN: ‘टीम ने मुझे विकेटकीपिंग के लिए तैयार रहने को कहा है’ मैच के बाद KL Rahul ने किया बड़ा खुलासा

---विज्ञापन---

कैच लेते ही हो जाती बांग्लादेश की हार 

बांग्लादेश को जीत के लिए 46 गेंदों में 32 रन की जरूरत थी। मेहदी हसन शानदार बल्लेबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाने की जुगत में थे। जैसे ही शार्दुल ने गेंद डाली, मेहदी ने इसे ठोका, लेकिन बॉल उनके बल्ले पर ठीक से नहीं आ पाई और हवा में उड़ गई। गेंद काफी देर तक हवा में रही, इधर केएल ने कैच लपकने के लिए कॉल कर दौड़ लगा दी। वे विकेट के पीछे भागते रहे, लेकिन जैसे ही गेंद नीचे आई केएल ने कैच टपका दिया।

https://twitter.com/Brutu24/status/1599408226826870789

---विज्ञापन---

मैच का टर्निंग पॉइंट खराब फील्डिंग 

इस समय मेहदी हसन 15 और मुस्तफिजुर रहमान 4 रन बनाकर खेल रहे थे। बांग्लादेश के 9 विकेट हो चुके थे। अगर केएल ये कैच लपक लेते तो बांग्लादेश का खेल खत्म हो जाता, लेकिन KL की खराब फील्डिंग मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और मेहदी हसन और मुस्तफिजुर रहमान ने अपनी टीम को एक विकेट से जीत दिला दी।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – IND vs BAN: ‘मुस्तफिजुर ने मुझसे कहा …’, 1 विकेट से रोमांचक जीत दिलाने के बाद मेहदी हसन ने किया बड़ा खुलासा

---विज्ञापन---

केएल ने इससे पहले भी विकेटकीपिंग करते हुए खराब फील्डिंग दिखाई। उन्होंने कई बार गेंद छोड़ी और बाइ के खूब रन लुटाए। केएल की खराब फील्डिंग देख फैंस ने संजू सैमसन जैसे प्रॉपर विकेटकीपर बल्लेबाज को खिलाने की डिमांड की है।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 04, 2022 09:12 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola