CPL 2026 में छाए पाकिस्तानी क्रिकेटर शादब खान, गेंद-बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर टीम को दिलाया नंबर 1 का ताज

Shadab Khan All Round Performance: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी शादाब खान ने जलवा बिखेरा. उन्होंने गेंद और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करके अपनी टीम एंटीगुआ & बारबुडा फाल्कन्स को जीत दिलाई.

Shadab Khan All Round Performance

शादाब खान ने CPL 2026 में गेंद-बल्ले से मचाया कोहराम (Image: ANI)

Shadab Khan All Round Performance: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान अपने प्रदर्शन से छा गए. उन्होंने पहले बल्ले से तबाही मचाई और फिर अपनी गेंदबाजी के दम पर टीम को जीत दिलाई. 8 सितंबर को CPL के 30वें मैच में एंटीगुआ & बारबुडा फाल्कन्स और गयाना अमन वॉरियर्स का आमना-सामना हुआ. एंटीगुआ & बारबुडा फाल्कन्स के शादाब खान ने ऑलराउंड प्रदर्शन कर ABF की 65 रनों की जीत में अहम भूमिका निभाई और अपनी टीम को पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 का ताज दिला दिया.

विज्ञापन

शादाब खान ने दिलाई टीम को जीत

एंटीगुआ & बारबुडा फाल्कन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए. पहले लग नहीं रहा था कि ABF इतना बड़ा स्कोर बना पाएगा लेकिन नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने आए शादाब खान ने मोमेंटम पलट दिया. उन्होंने मात्र 9 गेंदों में 333.33 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 30 रन जड़ दिए, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल थे.

विज्ञापन

शादाब खान ने इसके बाद गेंदबाजी से भी अपना योगदान दिया. ABF को अलजारी जोसेफ ने अच्छी शुरुआत दिलाई और उन्होंने इस मैच में 4 विकेट झटके. उनके अलावा शादाब खान ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवरों में मात्र 19 रन देकर 2 विकेट झटके. उनकी इकोनॉमी 4.75 की रही. गयाना अमेजन वॉरियर्स टीम 14.2 ओवरों में 117 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और एंटीगुआ & बारबुडा फाल्कन्स ने 65 रन से जीत दर्ज की. पहले बल्ले और फिर गेंद से अपने ताबड़तोड़ प्रदर्शन के लिए शादाब खान को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला.

विज्ञापन

शादाब खान ने ABF को बनाया नंबर 1

गयाना अमेजन वॉरियर्स पर जीत के साथ एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 बन गए हैं. उन्होंने 12 अंकों के साथ टॉप पर मौजूद अमेजन वॉरियर्स को पीछे छोड़ा और 13 पॉइंट्स के साथ CPL 2026 की अंकतालिका में नंबर 1 बन गए. नीचे पूरा पॉइंट्स टेबल दिया गया है:

रैंक टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट पॉइंट नेट रन रेट
1एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स10630113+0.174
2गयाना अमेजन वॉरियर्स7610012+1.112
3जमैका किंग्समेन945008-0.096
4सेंट लूसिया किंग्स945008-0.903
5सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स935017+0.405
6ट्रिनबागो नाइट राइडर्स936006+0.066
7बारबाडोस ट्राइडेंट्स734006-0.645

ये भी पढ़ें:- नीतीश कुमार रेड्डी हुए बाहर, तो किसे मिलेगा अफगानिस्तान T20I सीरीज में मौका? टीम इंडिया के पास ये 3 दावेदार

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ