Nitish Kumar Reddy Possible Replacements: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की T20I सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. नीतीश कुमार रेड्डी इस श्रृंखला के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं लेकिन फिटनेस टेस्ट के आधार पर तय होगा कि वह खेलेंगे या नहीं. नीतीश को अफगानिस्तान के खिलाफ जून में हुई वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी. इसी वजह से वह इंग्लैंड और श्रीलंका दौरे से बाहर हो गए. अब अफगानिस्तान के खिलाफ उनकी वापसी हो सकती है.
नीतीश कुमार रेड्डी को इसके लिए फिटनेस टेस्ट पास करना पड़ेगा. सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि नीतीश शायद अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के लिए फिट नहीं हो पाएंगे. अगर ऐसा हुआ, तो टीम इंडिया को उनके बैकअप की जरूरत होगी. आइए 3 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जो नीतीश कुमार रेड्डी के अफगानिस्तान सीरीज से बाहर होने की स्थिति में टीम इंडिया का हिस्सा बन सकते हैं.
1. सूर्यांश शेडगे
हार्दिक पांड्या और नीतीश कुमार रेड्डी की गैरमौजूदगी में चयनकर्ताओं ने सूर्यांश शेडगे को लगातार मौके दिए. शेडगे अभी तक अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं. अगर नीतीश फिट नहीं हुए, तो सूर्यांश शेडगे को खुद को साबित करने का एक आखिरी मौका दिया जा सकता है और अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह दी जा सकती है.
2. वेंकटेश अय्यर
वेंकटेश अय्यर को IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कम मौके मिले. हालांकि, उन्होंने सीमित मौकों पर भी अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया. अय्यर टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करना जानते हैं और मीडियम पेस गेंदबाजी का भी विकल्प प्रदान करते हैं. वह भी नीतीश कुमार रेड्डी का अच्छा रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं.
3. रमनदीप सिंह
रमनदीप सिंह शेर-ए-पंजाब T20 लीग में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने 7 मैचों में 90.25 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 361 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 240 का रहा है. फॉर्म को देखते हुए रमनदीप सिंह अच्छा विकल्प रहेंगे. वह मीडियम पेस गेंदबाजी भी करते हैं. नीतीश कुमार रेड्डी अगर फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाते हैं, तो मौजूदा समय में चयनकर्ताओं के पास रमनदीप सिंह से अच्छा कोई विकल्प नहीं है.
अफगानिस्तान T20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा.