---विज्ञापन---

Women’s Asia Cup 2026 के सेमीफाइनल में भारत-पाकिस्तान समेत इन 4 टीमों ने की एंट्री, जानिए किसकी-किससे होगी टक्कर?

Women's Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए चार टीमें पक्की हो चुकी है. भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने अंतिम-4 में जगह बनाई है. यहां जानिए सेमीफाइनल में कौन सी टीम किससे भिड़ेगी?

---विज्ञापन---

Women’s Asia Cup 2026 Semifinals Schedule: दुबई में खेला जा रहा महिला एशिया कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है. खिताब की रेस में अब सिर्फ 4 टीमें ही बची हैं. भारत-पाकिस्तान समेत चार टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. बांग्लादेश ने आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में UAE को 34 रनों से हराकर अंतिम-4 में एंट्री की है. ऐसे में अब सेमीफाइल का शेड्यूल भी फाइनल हो गया है. तो चलिए जानते हैं सेमीफाइनल में कौन सी टीम किससे भिड़ेगी?

महिला एशिया कप 2026 में इन 4 टीमों ने बनाई जगह

महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में ग्रुप-ए से भारत और पाकिस्तान के अलावा ग्रुप-बी से बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने सबसे पहले सेमीफाइनल का टिकट कटाया था. इसके बाद श्रीलंका ने अंतिम-4 में अपनी जगह पक्की की और फिर पाकिस्तान ने ग्रुप-ए से सेमीफाइनल में जगह बनाई. आखिर में बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है.

---विज्ञापन---

अब सेमीफाइनल में अलग-अलग ग्रुप वाली टीमों के बीच मुकाबले होंगे. ग्रुप-ए की टॉपर टीम की टक्कर ग्रुप-बी की दूसरे नंबर वाली टीम से भिड़ेगी. इसी तरह ग्रप-बी में शीर्ष पर रही टीम की भिड़ंत ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगी.

सेमीफाइनल किससे-किसकी होगी टक्कर?

ग्रुप-ए में भारतीय टीम नंबर-1 पर रही, जबकि पाकिस्तान की टीम दूसरे स्थान पर रही. वहीं, ग्रुप-बी में श्रीलंका की टीम पहले स्थान पर रही, जबकि बांग्लादेश ने दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. ऐसे में पहले सेमफाइनल में टीम इंडिया की टक्कर बांग्लादेश से होगी. यह मुकाबला गुरुवार, 10 सितंबर को खेला जाएगा. वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होगी. यह मैच शुक्रवार, 11 सितंबर को होगा. सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने वाली दो टीमों के बीच 13 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

---विज्ञापन---

महिला एशिया कप 2026 सेमीफाइनल का पूरा शेड्यूल

तारीखसमय (IST)मुकाबलास्थान
10 सितंबर 2026रात 8:00 बजेभारत vs बांग्लादेश – पहला सेमीफाइनलदुबई
11 सितंबर 2026रात 8:00 बजेश्रीलंका vs पाकिस्तान – दूसरा सेमीफाइनलदुबई
13 सितंबर 2026रात 8:00 बजेपहले सेमीफाइनल की विजेता vs दूसरे सेमीफाइनल की विजेता – फाइनलदुबई

ये भी पढ़ें- ENG vs PAK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें पाकिस्तान-इंग्लैंड तीसरा टेस्ट मैच? जानें TV से मोबाइल तक पूरी डिटेल्स

First published on: Sep 09, 2026 10:27 AM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola