---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs BAN: भारतीय टीम के लिए बड़ी खुशखबरी! कप्तान Rohit Sharma फिट, दूसरे टेस्ट में हो सकते हैं शामिल!

IND vs BAN 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे के बाद अब दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मैच में चोटिल होने के चलते कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह केएल राहुल कप्तानी कर रहे हैं। रोहित बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए […]

---विज्ञापन---

IND vs BAN 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे के बाद अब दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मैच में चोटिल होने के चलते कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह केएल राहुल कप्तानी कर रहे हैं। रोहित बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में चोटिल हो गए थे। लेकिन अब टीम के लिए एक खुशखबर सामने आई है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित अब फिट हो गए हैं और दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम को ज्वाइन कर सकते हैं।

और पढ़िए Ranji Trophy: हवा में उड़ते हुए एक हाथ से पकड़ा अद्भुत कैच, Video देखकर रह जाएंगे हैरान

---विज्ञापन---

रोहित शर्मा जल्द बांग्लादेश के लिए होंगे रवाना – रिपोर्ट्स

दरअसल इनसाइड स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित ने दूसरे टेस्ट के लिए खुद को उपलब्ध करा दिया है और वह 16 दिसंबर या 17 दिसंबर को बांग्लादेश के लिए रवाना होंगे। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान रोहित के अंगूठे में चोट लग गई थी और उनकी जगह केएल राहुल पहले टेस्ट में टीम की कमान संभाल रहे हैं। वहीं रोहित शर्मा के पहले टेस्ट से बाहर होने के बाद अभिमन्यु ईश्वरन को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया था। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि उन्होंने नेशनल क्रिकेट एकेडमी में सारे टेस्ट भी पास कर लिए हैं। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

और पढ़िएIND vs BAN: Shubhman Gill ने केएल राहुल और रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे, इस मामले में बन गए नंबर 1

---विज्ञापन---

बांग्लादेश टेस्ट के लिए भारत की टीम: केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, एक्सर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर , मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, जयदेव उनादकट।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Dec 16, 2022 01:02 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola