Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
IND vs BAN 1st Test: भारत और बांग्लादेश के बीच आज से पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। ये मैच चटगांव स्थित जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में हो रहा है। इसमें टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी का फैसला किया और पहले दिन के अंत तक 6 विकेट के नुकसान पर 278 रन बना दिए। भारतीय टीम की तरफ से श्रेयस अय्यर 82 रनों की पारी खेलकर क्रीज पर मौजूद हैं। अय्यर के अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 90 रनों की पारी खेली और शतक से चूक गए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही और टीम के दोनों ही ओपनर्स ने अच्छे शॉट खेले। लेकिन बाद में बांग्लादेश ने दमदार वापसी की और 20 ओवर के अंदर ही तीन विकेट ले लिए। जिसके बाद क्रीज पर उतरे ऋषभ पंत ने ताबड़तोड़ पारी खेली और कई बेहतरीन शॉट्स भी खेले। पंत ने पुजारा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। लेकिन वे भी आउट हो गए।
ऋषभ पंत के विकेट गिरने के बाद क्रीज पर उतरे श्रेयस अय्यर ने पुजारा के साथ मिलकर 139 रनों की साझेदारी की और पारी को संभाला। दोनों ने ही कई दमदार शॉट्स भी खेले। अय्यर फिलहाल 82 रनों की पारी खेलकर क्रीज पर मौजूद है वहीं पुजारा ने भी 90 रन बनाए और वे शतक जड़ने ही वाले थे कि इतने में ताईजुल इस्लाम ने दमदार गेंद डालकर उन्हें आउट कर दिया।
Stumps on Day 1⃣ of the first #BANvIND Test!@ShreyasIyer15 remains unbeaten on 8⃣2⃣* as #TeamIndia reach 278/6 at the end of day's play 👌
Scorecard ▶️ https://t.co/CVZ44N7IRe pic.twitter.com/muGIlGUbNE
— BCCI (@BCCI) December 14, 2022
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, केएल राहुल (C), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (WK), एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंटो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (c), मुश्फिकुर रहीम, यासिर अली, नुरुल हसन (w), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, एबादत हुसैन
और पढ़िए – IND vs BAN: ‘किस्मत हो तो ऐसी’…सीधा स्टंप पर लगी तेज गेंद, फिर भी आउट नहीं हुए Shreyas Iyer, देखें
भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 11 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इन 11 मैचों में से भारत ने 9 पर कब्जा किया है, जबकि 2 मैच ड्रा रहे हैं। वहीं बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।