---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs AUS: अहमदाबाद में विराट कोहली का कमाल, 14 रन बना लेते तो ध्वस्त हो जाता 85 साल पुराना रिकॉर्ड

नई दिल्ली: विराट कोहली…टीम इंडिया का वो सितारा जो जब चमकता है तो उसकी रोशनी में दुनिया सराबोर हो जाती है। किंग कोहली ने अहमदाबाद के मैदान पर वो करिश्मा कर दिखाया जिसका सपना लगभग हर क्रिकेटर देखता है। विराट ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेले जा रहे चौथे टेस्ट के चौथे […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: विराट कोहली…टीम इंडिया का वो सितारा जो जब चमकता है तो उसकी रोशनी में दुनिया सराबोर हो जाती है। किंग कोहली ने अहमदाबाद के मैदान पर वो करिश्मा कर दिखाया जिसका सपना लगभग हर क्रिकेटर देखता है। विराट ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेले जा रहे चौथे टेस्ट के चौथे दिन सेंचुरी ठोक हाहाकार मचा दिया। ये उनके इंटरनेशनल करियर की 75वीं सेंचुरी थी।

कोहली ने 364 गेंदों में 15 चौके ठोक जड़े 186 रन

सुबह से ही लय में दिखे कोहली को आउट करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया, लेकिन वे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते रहे और शाम होते-होते दोहरे शतक के नजदीक पहुंच गए। कोहली की शानदार बल्लेबाजी देख लगने लगा कि वे डबल सेंचुरी ठोक देंगे, लेकिन 179 वें ओवर में वे टॉड मर्फी की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में आउट हो गए। विराट को स्वीप शॉट मारने के बाद मार्नस लाबुशेन ने कैच लपककर आउट किया। विराट ने पहली पारी में कुल 364 गेंदों में 15 चौके ठोक 186 रन जड़े।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – IND vs AUS: विराट कोहली में कूट-कूटकर भरी है टाइमिंग, चार खिलाड़ियों के बीच से गेंद को निकाला, देखें Video

---विज्ञापन---

महज 14 रन से बच गया 85 साल पुराना रिकॉर्ड

कोहली डबल सेंचुरी के बिलकुल करीब जाकर आउट हुए। वे यदि 14 रन और जड़ देते तो 85 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डालते। दरअसल, टेस्ट में सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी जड़ने के मामले में कोहली दुनिया के चौथे बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 108 मैचों में 7 डबल सेंचुरी जड़ी हैं। इस मामले में वे श्रीलंकाई दिग्गज महेला जयवर्धने और इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज वैली हेमंड के बराबर हैं। हालांकि कम मैचों में सबसे ज्यादा दोहरे शतक के मामले में कोहली जयवर्धने से आगे हैं।

और पढ़िए – IND vs AUS: Smith ने जमाई टाइट फील्डिंग, 186 पर खेल रहे विराट कोहली ने कर दी बड़ी गलती, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

लारा ने जड़े हैं 9 दोहरे शतक

वह यदि इस मैच में डबल सेंचुरी ठोक देते तो दिग्गज वैली हेमंड का 85 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डालते। हेमंड ने 85 वर्ष पूर्व 1938 में अपनी लास्ट डबल सेंचुरी जड़ी थी। ये उनके टेस्ट करियर का सातवां दोहरा शतक था। हेमंड ने 85 मैचों में 7 दोहरे शतक लगाए थे। उनका करियर 1927-1947 तक रहा, लेकिन उन्होंने अपना लास्ट दोहरा शतक 1938 में जमाया था। उस वक्त उन्होंने 240 रन की पारी खेली थी। हालांकि इसके बाद भी वे उन्होंने कई शतक लगाए, लेकिन डबल सेंचुरी तक नहीं पहुंच पाए। कोहली डबल टन करते ही ब्रायन लारा के बाद सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले चौथे बल्लेबाज बन सकते हैं। लारा ने टेस्ट में 9 दोहरे शतक जमाए थे।

---विज्ञापन---

सर डॉन ब्रैडमैन के नाम दर्ज है रिकॉर्ड

टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज सर डॉन ब्रैडमैन के नाम दर्ज है। उन्होंने 52 मैचों में 12 दोहरे शतक जमाए थे। श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा 11 शतक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। खास बात यह है कि विराट भारत के इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 7 दोहरे शतक जमाए हैं। उनके बाद वीरेंद्र सहवाग का नाम आता है, जिन्होंने 6 दोहरे शतक ठोके थे। सचिन तेंदुलकर ने भी अपने टेस्ट करियर में 6 दोहरे शतक लगाए थे। बहरहाल, कोहली ने साबित कर दिया है कि वे अब रुकने वाले नहीं हैं। उनके प्रशंसकों को जल्द ही ये रिकॉर्ड भी ब्रेक होते देखना मिल सकता है। कोहली ने इससे पहले 3 साल, 4 महीने और 20 दिन का इंतजार खत्म कर सेंचुरी जमाई थी।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 12, 2023 05:12 PM
End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola