IND vs AUS: विराट कोहली में कूट-कूटकर भरी है टाइमिंग, चार खिलाड़ियों के बीच से गेंद को निकाला, देखें Video

Virat Kohli back to back boundaries fabulous timing

Virat Kohli back to back boundaries fabulous timing

विज्ञापन

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (India and Australia) के बीच चौथे टेस्ट में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने धमाका कर दिया। अहमदाबाद टेस्ट (Ahmedabad Test) में किंग कोहली ने समा बांध दिया। उनकी बैटिंग देखकर स्टेडियम में बैठे दर्शक झूम उठे। क्योंकि विराट कोहली की टाइमिंग का कोई जवाब नहीं है।

कोहली ने लगाई कंगारुओं की क्लास

टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली आज लय में नजर आए और शुरुआत से ही कंगारू गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। विराट कोहली जब 145 रनों पर खेल रहे थे, तभी उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन की क्लास लगा दी। विराट ने पहले आगे निकलते हुए चार फील्डरों के बीच से शानदार चौका लगाया। इस चौके के साथ विराट कोहली 149 पर पहुंच गए। लेकिन उन्होंने अगली ही गेंद पर कलाइयों का इस्तेमाल करते हुए खूबसूरत फ्लिक शॉट लगाया। जहां गेंद गोली की रफ्तार से बाउंड्री के पार हो गई।

विज्ञापन

विराट कोहली ने बनाए 186 रन

विराट कोहली के चौके देखकर दर्शक भी झूम उठे, लगातार लगाए गए इन दोनों चौकों का वीडियो बीसीसीआई ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। विराट कोहली ने तीन साल बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाया। उन्होंने 364 गेंदों में 186 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान विराट कोहली ने 15 शानदार चौके लगाए। हालांकि वह महज 14 रनों से अपना दोहरा शतक बनाने से चूक गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

टीम इंडिया ने बनाए 571 रन

टीम इंडिया ने पहली पारी में 9 विकेट पर 571 रन बनाए। श्रेयस अय्यर चोट की वजह से बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। इस तरह टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 91 रनों की लीड दी है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक कंगारू टीम ने बिना विकेट खोए 3 रन बनाए हैं, जबकि अभी ऑस्ट्रलिया पर 88 रनों की लीड बाकी है।

विज्ञापन

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ