---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs AUS: ‘दबाव में बेहतरीन…’, केएल राहुल के मुरीद हुए वेंकटेश प्रसाद

नई दिल्ली: किसका वक्त कब बदल जाए कहा नहीं जा सकता। जिस बल्लेबाज को टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद टीम में देखना तक पसंद नहीं कर रहे थे शुक्रवार को उसकी बल्लेबाजी देख खुद को तारीफ करने से नहीं रोक सके। जी हां, वेंकटेश प्रसाद केएल राहुल की बल्लेबाजी के मुरीद हो […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: किसका वक्त कब बदल जाए कहा नहीं जा सकता। जिस बल्लेबाज को टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद टीम में देखना तक पसंद नहीं कर रहे थे शुक्रवार को उसकी बल्लेबाजी देख खुद को तारीफ करने से नहीं रोक सके। जी हां, वेंकटेश प्रसाद केएल राहुल की बल्लेबाजी के मुरीद हो गए हैं।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वानखेड़े में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल मैच विनर बनकर उभरे। उन्होंने संकट में चल रही टीम इंडिया को जिताने की जिम्मेदारी कंधों पर उठाई और शानदार बल्लेबाजी से टीम इंडिया को 61 गेंद शेष रहते 5 विकेट से जीत दिला दी। केएल ने 91 गेंदों में 7 चौके-1 छक्का ठोक नाबाद 75 रन जड़े। वहीं दूसरे छोर से रवींद्र जडेजा ने नाबाद 45 रन बनाकर टीम इंडिया के लिए अहम योगदान दिया।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – SL vs NZ: श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और T-20 सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, 2 साल बाद धाकड़ खिलाड़ी की…

केएल राहुल की शानदार पारी

केएल की इस शानदार बल्लेबाजी के बाद वेंकटेश प्रसाद ने ट्वीट कर कहा- दबाव में बेहतरीन संयम और केएल राहुल की शानदार पारी। धमाकेदार दस्तक। रवींद्र जडेजा ने शानदार समर्थन किया और भारत के लिए अच्छी जीत दर्ज की।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –  इस टीम के लिए काउंटी क्रिकेट खेलेंगे अर्शदीप सिंह, राहुल द्रविड ने दी थी सलाह

वेंकटेश प्रसाद ने उठाए थे केएल राहुल पर सवाल

कुछ समय पहले वेंकटेश प्रसाद केएल राहुल की खराब फॉर्म पर टीम में जगह को लेकर सवाल खड़े करते आए थे। उन्होंने ये भी कहा कि आठ साल से ज्यादा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 46 टेस्ट मैचों के दौरान 34 का औसत साधारण है। प्रसाद ने ये भी कहा था कि टीम में शायद ही इतने मौके किसी को मिले होंगे जितने केएल राहुल को दिए गए हैं। हालांकि अब केएल की शानदार पारी देख उनका मन बदल गया है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 17, 2023 09:26 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola