इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान के ओपनर्स ने कराई 'बेइज्जती', दहाई का आंकड़ा भी नहीं कर पाए पार

Pakistan Openers Flop Show: पाकिस्तान के बल्लेबाजों का इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हाल बेहाल रहा है. एक भी बार पाकिस्तान के ओपनर्स की पार्टनरशिप दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाई. आइए रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं.

pakistan openers in england

पाकिस्तान के ओपनर्स का इंग्लैंड में हार बेहाल (Image: Sky Sports Screengrab)

Pakistan Openers Flop Show: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. पाकिस्तान सीरीज में पहले ही दो मैच हार चुका था और उम्मीद थी कि एजबेस्टन में बाबर आजम की अगुवाई वाली यह टीम कुछ कमाल करके दिखाएगी. हालांकि, तीसरे टेस्ट में भी पाकिस्तान का हाल बेहाल है और अब उनके ओपनर्स के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है. पाक टीम के सलामी बल्लेबाज एक भी बार डबल डिजिट में पार्टनरशिप नहीं कर पाए.

विज्ञापन

पाकिस्तान के ओपनर्स ने कराई बेइज्जती

टेस्ट क्रिकेट में अगर किसी टीम को अच्छा प्रदर्शन करना है, तो उनके ओपनर्स के लिए अच्छी शुरुआत देना काफी अहम बन जाता है. इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान के ओपनर्स डबल डिजिट के स्कोर में साझेदारी नहीं बना पाए. पाकिस्तान के ओपनर्स ने तीन मैचों की छह पारियों में एक भी बार 10 रन का आंकड़ा पार नहीं किया.

विज्ञापन

लीड्स में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट खेला गया. इस मैच की दोनों परियों में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अजान आवैस और इमाम-उल-हक की साझेदारी 0 रन की रही. दूसरे टेस्ट में शान मसूद और अजान आवैस ने ओपनिंग की. यह दोनों भी टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए. पहली पारी में उनके बीच 5 रन और दूसरी पारी में 7 रन की पार्टनरशिप हुई.

तीसरे टेस्ट में भी पाकिस्तान का कुछ ऐसा ही हाल रहा और उन्होंने फिर ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदला. इस बार सैम अय्यूब और अजान आवैस ओपनिंग करने आए. पहली पारी में उनके बीच 8 रन की साझेदारी हुई और दूसरी पारी में उनकी पार्टनरशिप 0 रन की रही. तीन मैचों में एक भी बार ओपनर्स बड़ी शुरुआत नहीं दिला पाए, जो अपने आप में एक शर्मनाक बात है.

विज्ञापन

पाकिस्तान की ओपनिंग पार्टनरशिप

  • पहला टेस्ट: 0 रन, 0 रन
  • दूसरा टेस्ट: 5 रन, 7 रन
  • तीसरा टेस्ट: 8 रन, 0 रन

ये भी पढ़ें:- Women’s Asia Cup 2026: क्या फाइनल में फिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला? आज तस्वीर होगी साफ

268 रनों से पीछे है पाकिस्तान

एजबेस्टन टेस्ट में पाकिस्तान पहली पारी में 133 रन बनाकर ऑलआउट हो गया. सऊद शकील ने सर्वाधिक 43 रन बनाए. उन्हें छोड़ कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया. जवाब में इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 453 रन बना डाले. इंग्लैंड के पास 320 रन की बड़ी बढ़त थी. दूसरे दिन के समापन तक पाकिस्तान ने 2 विकेट के नुकसान पर 52 रन बनाए हैं. अभी पाक टीम 268 रन पीछे हैं और मैच में उनकी वापसी बेहद मुश्किल नजर आ रही है. लग रहा है कि तीसरे दिन ही इंग्लैंड का गेंदबाजी अटैक पाकिस्तान को ऑलआउट करके मैच खत्म कर देगा और 3-0 से मेजबान टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ