'वैभव सूर्यवंशी ने चुरा लिया क्रेडिट...', ईशान किशन ने दिया बड़ा बयान, 15 साल के युवा बल्लेबाज के लिए मजे

Ishan Kishan-Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन की जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन का इंटरव्यू सामने आया. ईशान किशन ने इसी बीच वैभव के मजे लिए और कहा कि उन्होंने रिव्यू का क्रेडिट ले लिया. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है.

Ishan Kishan-Vaibhav Sooryavanshi

ईशान किशन ने लिए वैभव सूर्यवंशी के मजे (Image: BCCI and JioHotstar Screengrab)

Ishan Kishan-Vaibhav Sooryavanshi: ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 अपने नाम की. फाइनल में बढ़त हासिल करके उन्होंने साउथ जोन का चैंपियन बनने का सपना तोड़ा और 14 साल बाद ट्रॉफी पर कब्जा किया. ईस्ट जोन की इस जीत में कप्तान ईशान किशन और उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी का बड़ा योगदान रहा. मैच के बाद अब दोनों का एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें ईशान किशन ने 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव के जमकर मजे लिए और कहा कि सूर्यवंशी ने उनके DRS का क्रेडिट छिन लिया.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने की शानदार उपकप्तानी

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट जोन का उपकप्तान नियुक्त किया गया था और उन्होंने अपना किरदार शानदार तरीके से निभाया. फाइनल मैच के दौरान एक मौके पर उन्होंने ईशान किशन को रिव्यू लेने की सलाह दी और यह फैसला ईस्ट जोन के पक्ष में गया. इसके पहले सेमीफाइनल में भी जब किशन मैदान से बाहर थे, तो सूर्यवंशी ने DRS का सही तरह से उपयोग करके टीम को विकेट दिलाया था.

विज्ञापन

ईशान किशन ने लिए सूर्यवंशी के मजे

BCCI ने वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन का एक इंटरव्यू जारी किया. इसमें ईशान किशन ने वैभव की खिंचाई करते हुए कहा कि वह जब भी रिव्यू लेने वाले होते थे, वैभव सूर्यवंशी उनके पास आकर DRS लेने के लिए बोलते थे. किशन ने कहा कि सूर्यवंशी इंटरनेट पर वाहवाही लूटने के लिए ऐसा करते थे. उन्होंने कहा, ‘वैभव सूर्यवंशी ने रिव्यू में क्रेडिट ले ही लिया है. पहले मैं रिव्यू लेने वाला था लेकिन फिर ये आकर बोल देता था कि मैं पास आ जाता हूं. इसके बाद पूरा इंटरनेट वैभव का नाम लेता था. लोग कहते थे वैभव सूर्यवंशी ने तो कमाल कर दिया. उन्होंने बहुत अच्छे से यह काम किया है.’

ये भी पढ़ें:- 65 साल में पहली बाहर हुआ ऐसा, वैभव सूर्यवंशी ने कर दिया बड़ा कमाल

विज्ञापन

किशन ने की वैभव की तारीफ

वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि जब ईशान किशन मैदान से बाहर जाते थे, तब वह ही रिव्यू ले रहे थे. किशन को जवाब देते हुए वैभव ने कहा, ‘जब आप मैदान से बाहर जाते थे, तब कौन लेता था रिव्यू? यह भी तो बताइए.’ ईस्ट जोन के कप्तान ने माना कि वैभव ने उनकी गैरमौजूदगी में अच्छा किया और वह फ्यूचर कप्तान बन सकते हैं. किशन ने इसके बाद वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की और बताया कि वह सभी का सम्मान करते हैं. SRH के स्टार बल्लेबाज का मानना है कि वैभव आगे जाकर और भी खतरनाक खिलाड़ी बन सकते हैं.

विज्ञापन

Source: BCCI Video

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ