'भारतीय खिलाड़ी कोई गन्ना नहीं हैं…' सुनील गावस्कर ने ICC से की टीम इंडिया का शेड्यूल ठीक करने की मांग

Sunil Gavaskar: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने ICC और BCCI से टीम इंडिया के शेड्यूल को ठीक करने की मांग की है. गावस्कर ने कहा है कि भारतीय खिलाड़ी कोई मशीन या गन्ना नहीं हैं, जिसका हर रस निचोड़ा जाए.

Sunil Gavaskar

सुनील गावस्कर ने ICC से की कैलेंडर में सुधार करने की मांग (PIC Credit - ANI)

Sunil Gavaskar on Team India Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम अपने बिजी शेड्यूल को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है. हाल ही में हुई BCCI की मीटिंग में टीम इंडिया के फ्यूचर टूर प्रोग्राम (FTP) में बदलाव करने का फैसला किया गया है, जिससे खिलाड़ियों को आराम करने का समय मिल सके. इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के बिजी शेड्यूल को लेकर ICC से कैलेंडर ठीक करने की मांग की है. गावस्कर ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी कोई मशीन या गन्ना नहीं हैं, जिसका हर रस निचोड़ा जाए.

विज्ञापन

‘भारतीय खिलाड़ी कोई गन्ना नहीं हैं’

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने स्टारस्पोर्ट्स को लिखे अपने कॉलम में कहा कि, “भारतीय क्रिकेट की स्थिति का जायजा लेने के लिए हाल ही में हुई मीटिंग में इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश की गई. उम्मीद है कि जब 2027 से शुरू होने वाले चार साल के अगले चक्र के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर पर चर्चा करने के लिए ICC की बैठक होगी, तो फैसला लेने वालों का यह एहसास होगा कि भारतीय क्रिकेटर न तो मशीन हैं और न ही गन्ना, जिन्हें रस की हर बूंद के लिए लगातार निचोड़ा जाए.”

विज्ञापन

गौरतलब है कि टीम इंडिया पिछले कुछ समय से एक के बाद एक सीरीज खेल रही है, जिसकी वजह से कई खिलाड़ी चोट की समस्या से भी जूझ रहे हैं. चोट के कारण आज कई अहम खिलाड़ी मैदान से बाहर चल रहे हैं, जो टीम मैनेजमेंट के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है.

वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर जताई चिंता

गावस्कर ने आगे भारतीय खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट पर चिंता जताते हुए कहा कि, “भारतीय क्रिकेट टीम भारतीय क्रिकेट नहीं है. भारतीय क्रिकेट टीम भारतीय क्रिकेट का बाय-प्रोडक्ट है.” उनका मानना है कि भारत को इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट पर भी ध्यान देना चाहिए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs AFG, 1st T20I: क्यों हो रहा भारत-अफगानिस्तान मैच के लिए दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन? जानें किन रास्तों पर रहेगा जाम

‘भारत की एक टीम भी ट्रॉफी जीतने के लिए अच्छी नहीं है’

गावस्कर का मानना है कि इंटरनेशनल क्रिकेट की वजह से घरेलू क्रिकेट को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे भारत के टैलेंट पाइपलाइन को नुकसान हो रहा है. उन्होंने कहा, “यह तर्क कि भारत की बेंच स्ट्रेंथ इतनी मजबूत है कि वह तीन टीमें उतार सकता है, दुनिया के सामने दावा करने के लिए अच्छा है, लेकिन जैसा कि हाल के नतीजों से पता चला है, हकीकत यह है कि भारत की एक टीम भी इस समय ज्यादा ट्रॉफी जीतने के लिए काफी अच्छी नहीं है.”

उन्होंने आगे कहा, “हां, एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने से टीम में फिर से नई जान आ जाएगी और आने वाले मैचों के लिए उसे कॉन्फिडेंस मिलेगा, लेकिन जब तक घरेलू क्रिकेट को प्राथमिकता नहीं दी जाती, पाइपलाइन से दुनिया को हराने वाले खिलाड़ी नहीं निकलेंगे.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ