IND vs AFG, 1st T20I: क्यों हो रहा भारत-अफगानिस्तान मैच के लिए दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन? जानें किन रास्तों पर रहेगा जाम

IND vs AFG, 1st T20I: भारत और अफगानिस्तान 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच खेला जाएगा. BRICS समिट के कारण मैच देखने जा रहे दर्शकों के लिए यातायात व्यवस्थाओं में बदलाव होगा. आइए जानते हैं कि किन रूट पर ट्रैफिक डायवर्जन होगा.

IND vs AFG Delhi Traffic Diversion

दिल्ली में होने वाले IND vs AFG मैच के लिए होगा ट्रैफिक डायवर्जन (Image: AI)

IND vs AFG, 1st T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. 13 सितंबर को दोनों टीमों के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पहला मैच खेला जाएगा. दरअसल, नई दिल्ली में 11 से 13 सितंबर के बीच BRICS शिखर समिट का आयोजन किया जाने वाला है. इसी वजह से ट्रैफिक पुलिस के लिए यातायात व्यवस्थाओं को संभालना मुश्किल होगा. DDCA ने साफ कर दिया है कि BRICS समिट की वजह से भारत-अफगानिस्तान के बीच पहला T20I स्थगित नहीं होगा. BRICS समिट के आयोजन के कारण दिल्ली ट्रैफिक पुलिस कई प्रमुख मार्गों को नियंत्रित करेगी. उन्होंने सभी लोगों को रूट की जांच करने के लिए कहा है.

विज्ञापन

BRICS समिट के कारण किन मार्गों पर रहेगा जाम?

अरुण जेटली स्टेडियम, डीडीयू मार्ग, BSZ मार्ग, मिंटो रोड, कमला मार्किट और आसपास के इलाकों पर गाड़ियों और पैदल यात्रियों की आवाजाही रहती है. बताया जा रहा है कि अतिरिक्त यातायात और पार्किंग समस्या के कारण मैच के दिन दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक BSZ मार्ग, माता सुंदरी कॉलेज, राजघाट और बाल भवन के आसपास के इलाकों में जाम लग सकता है. BRICS समिट के कारण VVIP/VIP आवाजाही के लिए दिल्ली में रूट डायवर्जन होगा.

विज्ञापन

13 सितंबर को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सेंट्रल दिल्ली के मार्गों से बचने की सलाह दी है, क्योंकि BRICS समिट का हिस्सा बनने के लिए VVIP/VIP काफिले निकलेंगे और मैच देखने के लिए दर्शकों की भीड़ के कारण सड़क पर यातायात नियंत्रित करना मुश्किल है. BSZ मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, विकास मार्ग, मिंटो रोड और डीडीयू मार्ग से यात्रा नहीं करना बेहतर होगा.

विज्ञापन

ITO चौराहे पर होगा ट्रैफिक डायवर्जन

स्टेडियम के पास की मुख्य सड़कों पर गाड़ियां पार्क करने की अनुमति नहीं है. विकास मार्ग और यमुना पुलों से सेंट्रल दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को ITO चौराहे से डायवर्जन का सामना करना पड़ेगा और उन्हें उपलब्ध मार्गों की ओर मोड़ा जा सकता है. BRICS समिट के कारण दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के लिए स्टेडियम के आसपास यातायात को संभालना आसान नहीं होगा.

मेट्रो से कैसे करेंगे यात्रा?

अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली मेट्रो से जुड़ा हुआ है. इसी वजह से मेट्रो से यात्रा करना बेहतर विकल्प हो सकता है. वायलेट लाइन पर मौजूद दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन स्टेडियम के ठीक बाहर है. इसके अलावा ITO मेट्रो स्टेशन से भी स्टेडियम पैदल दूरी पर स्थित है. बता दें कि शाम 7 बजे भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच शुरू होगा. ऐसे में दर्शकों को 4:30-5:00 बजे तक घर से निकलना चाहिए, ताकि वह टॉस तक स्टेडियम आसानी से पहुंच जाएं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ