KKR के फिन एलन बने बिग बैश लीग इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, 4.12 करोड़ में मेलबर्न स्टार्स ने किया शामिल

Finn Allen: न्यूजीलैंड के विस्फोटक ओपनर फिन एलन ने बड़ा कारनामा कर दिया है. वह बिग बैश लीग इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. 4.12 करोड़ रुपये में वह मेलबर्न स्टार्स टीम का हिस्सा बने हैं.

finn allen

फिन एलन बने BBL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर (Image: ANI)

Finn Allen: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के अगले सीजन को बड़ा बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं. कुछ समय पहले बेन स्टोक्स ने BBL कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और वह लीग इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे. अब न्यूजीलैंड के स्टार ओपनर फिन एलन को मेलबर्न स्टार्स ने अपने साथ जोड़ लिया है और वह बिग बैश लीग इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके हैं. KKR के एलन मौजूदा समय में T20I इतिहास के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं और इसी वजह से उन्हें करोड़ों की डील मिली है.

विज्ञापन

फिन एलन बने BBL के सबसे महंगे खिलाड़ी

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज फिन एलन पर्थ स्कॉर्चर्स छोड़कर अब मेलबर्न स्टार्स का हिस्सा बन गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक मेलबर्न स्टार्स ने पर्थ स्कॉर्चर्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स से अधिक पैसे ऑफर किए और उन्हें अपने साथ जोड़ लिया. NZ हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, फिन एलन को मेलबर्न स्टार्स ने 6 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 4.12 करोड़ रुपये) प्रति सीजन की कीमत पर अपने साथ जोड़ा है. वह इसी के साथ बिग बैश लीग इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं.

विज्ञापन

बेन स्टोक्स ने कुछ हफ्तों पहले एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. उन्हें बिग बैश लीग खेलने के लिए 5 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर ऑफर किए गए. वह BBL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे, लेकिन अब फिन एलन ने उन्हें भी पीछे छोड़ दिया है. मेलबर्न स्टार्स के पास पहले ही ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस जैसे तगड़े खिलाड़ी हैं. फिन को शामिल करके स्टार्स ने अपनी टीम को और मजबूत कर लिया है.

विज्ञापन

कैसा है फिन एलन का T20 रिकॉर्ड?

फिन एलन दुनिया भर में अलग-अलग क्रिकेट लीग (द हंड्रेड, IPL, MLC, BBL, PSL) खेलते हैं. 27 वर्षीय एलन ने अपने T20 करियर में कुल 215 मैच खेले हैं और 29.82 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 6024 रन बनाए हैं. एलन का स्ट्राइक रेट 176.50 रहा है और उन्होंने अब तक कुल 7 शतक एवं 36 अर्धशतक जड़े हैं. इस कीवी बल्लेबाज का सर्वाधिक स्कोर 151 रन रहा है.

बिग बैश लीग में फिन एलन पिछले दो सीजन से पर्थ स्कॉर्चर्स का हिस्सा हैं. उनके लिए पिछला सीजन काफी यादगार भी रहा था. उन्होंने BBL 2025-26 में 11 मैचों में हिस्सा लिया और 42.36 के औसत से 466 रन बनाए. एलन ने एक शतक और दो अर्धशतक जड़े. अपने इसी प्रदर्शन के दम पर वह अब BBL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके हैं.

विज्ञापन

Source: NZHerald

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ