टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, कोच मोर्ने मोर्केल के भारत आने में देरी, गेंदबाजों को होगा नुकसान?

Morne Morkel India Arrival Delayed: 13 सितंबर से भारत और अफगानिस्तान के बीच T20I सीरीज शुरू होने जा रही है. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल वीजा से जुड़ी समस्या के कारण देरी से टीम से जुड़ेंगे.

team india morne morkel gautam gambhir

टीम इंडिया की तैयारियों को हो सकता है नुकसान (Image: ANI)

Morne Morkel India Arrival Delayed: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की T20I सीरीज शुरू होने जा रही है. नई दिल्ली में इस श्रृंखला का आयोजन किया जाने वाला है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया T20I श्रृंखला जीतना चाहेगी. हालांकि, सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है. गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल के भारत आने में देरी हो रही है, जिस वजह से खिलाड़ियों की तैयारियों पर असर पड़ सकता है.

विज्ञापन

मोर्ने मोर्केल के भारत आने में देरी

मोर्ने मोर्केल, गौतम गंभीर के कोचिंग सेटअप का अहम हिस्सा हैं. IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, मोर्केल अरुण जेटली स्टेडियम में हुए अभ्यास सत्र के दौरान टीम इंडिया के साथ नजर नहीं आए, जिसने सभी के मन में सवाल पैदा कर दिए. बताया जा रहा है कि मोर्केल वीजा से जुड़ी समस्या के कारण अब तक टीम इंडिया के साथ नहीं जुड़े हैं और जैसे ही यह समस्या खत्म होगी, वह भारतीय टीम में शामिल हो जाएंगे. मोर्ने की देखरेख में भारतीय टीम ने कई अलग-अलग गेंदबाजों के साथ काम किया है और उन्हें आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है.

विज्ञापन

गेंदबाजों की तैयारियों को पहुंचेगा नुकसान?

अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया ने तैयारी शुरू कर दी है. हालांकि, मोर्ने मोर्केल का उपलब्ध नहीं होना भारतीय गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ा सकता है. युवा तेज गेंदबाज यश ठाकुर को गेंदबाजी में मार्गदर्शन की जरूरत है. वह हर्षित राणा के अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर होने के बाद भारतीय टीम के स्क्वाड में शामिल हुए हैं. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और नीतीश कुमार रेड्डी काफी समय बाद वापस आ रहे हैं. दोनों को लय में लाने में मोर्केल अहम किरदार निभा सकते थे, लेकिन अभी वह टीम के साथ नहीं हैं, जिससे उनकी तैयारियों पर भी प्रभाव पड़ा है.

विज्ञापन

टीम से नहीं जुड़े हैं कुछ खिलाड़ी

ईशान किशन, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल का हिस्सा थे. इसी वजह से वह अब तक टीम इंडिया के साथ नहीं जुड़े हैं. फाइनल के समापन के बाद अब ये तीनों टीम इंडिया के साथ जुड़कर अभ्यास शुरू कर देंगे. अफवाहें सामने आ रही थीं कि BRICS समिट के कारण 13 सितंबर को भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला T20I मैच शिफ्ट हो सकता है. हालांकि, DDCA ने X पर पोस्ट डालकर साफ कर दिया कि शेड्यूल में कोई भी बदलाव नहीं होगा और 13 सितंबर को ही मैच होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ