ZIM vs WI: गैरी बैलेंस ने सेंचुरी ठोक रचा इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज

ZIM vs WI Gary Ballance

ZIM vs WI Gary Ballance

विज्ञापन

नई दिल्ली: जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन जिम्बाब्वे के बल्लेबाज गैरी बैलेंस ने बड़ा कारनामा कर दिखाया है। गैरी ने शानदार बल्लेबाजी करते सेंचुरी जड़ दी है। वेस्ट इंडीज के पहले पारी में बनाए गए 447 रनों का पीछा करते हुए गैरी ने संकट की स्थिति में शानदार बल्लेबाजी की और सेंचुरी ठोक हाहाकार मचा दिया। खास बात यह है कि इस अनुभवी बल्लेबाज ने भी छक्का ठोक शतक पूरा किया। 99 रन बनाकर खेल रहे गैरी बैलेंस ने 110वें ओवर में गुडाकेश मोटे की बॉल पर शानदार छक्का ठोक शतक लगाया। गैरी बैलेंस ने इस दौरान 9 चौके-2 छक्के जड़े। 33 साल के गैरी इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हो गए।

बने दुनिया के दूसरे बल्लेबाज

गैरी बैलेंस दुनिया के ऐसे केवल दूसरे बल्लेबाज बन गए जिन्होंने टेस्ट करियर में दो देशों के लिए शतक जमाए हैं। इससे पहले साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज कैपलर वेसेल्स ने भी दो देशों के लिए शतक जमाकर इतिहास रचा था। दरअसल, गैरी इससे पहले इंग्लैंड के लिए खेलते थे, लेकिन हाल ही उन्होंने जिम्बाब्वे के लिए अपने क्रिकेट करियर की दूसरी पारी शुरू करने का फैसला लिया। जिम्बाब्वे के लिए डेब्यू करने वाले गैरी ने अपने टेस्ट करियर की पांचवीं सेंचुरी जड़ी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जिम्बाब्वे में हुआ था जन्म

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज गैरी बैलेंस का जन्म जिम्बाब्वे में ही हुआ था। ऐसे में उन्हें इंग्लैंड के लिए खेलने के बाद अपने देश की ओर से खेलने का मौका मिल गया। उन्होंने जिम्बाब्वे के साथ दो साल कॉन्ट्रेक्ट साइन किया है। बैलेंस ने 2014 में इंग्लैंड के लिए टेस्ट डेब्यू किया था, लेकिन 2017 से इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला। वे तब से काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर खुद को एक और मौका देने का फैसला किया और जिम्बाब्वे की टीम ने उन्हें ये मंच दे दिया। बैलेंस ने टेस्ट क्रिकेट में लौटने से पहले आयरलैंड के खिलाफ T20I और कुछ वनडे मैच खेले। जिसमें उनकी टीम को जीत मिली। वह दो देशों के लिए खेलने वाले दुनिया के 16वें खिलाड़ी भी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ