WTC Final 2023: रोहित शर्मा के निशाने पर होगा रहाणे और कपिल देव का रिकॉर्ड, बस करना होगा ये काम

WTC Final 2023 Rohit Sharma
विज्ञापन

WTC Final 2023: रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया 7 से 11 जून तक ओवल में 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पैट कमिंस की ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। यह पहली बार होगा जब रोहित किसी आईसीसी इवेंट के फाइनल में भारत की कप्तानी करेंगे। उन्होंने 2022 टी-20 विश्व कप में एक आईसीसी कार्यक्रम में कप्तान के रूप में डेब्यू किया था। इस मैच में उनके पास कप्तान के रुप में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है।

रोहित शर्मा खत्म करना चाहेंगे भारत का 10 साल का सूखा

रोहित शर्मा अब एक बड़ी चुनौती के लिए तैयार हैं। रोहित का लक्ष्य भारत के 10 साल के लंबे इंतजार को खत्म करना होगा। यह 2013 की बात है जब भारत ने आखिरी बार आईसीसी ट्रॉफी जीती थी। एमएस धोनी की लीडरशीप में मेन इन ब्लू ने इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। इसके बाद टीम को लगातार निराशा ही हाथ लगी है। ऐसे में रोहित फैंस को खुशबबरी देना चाहेंगे।

विज्ञापन

रोहित के पास कपिल देव और रहाणे को पछाड़ने का मौका

रोहित शर्मा अगर भारत को विजेता बना देते हैं तो वे कप्तानों की एलीट लिस्ट में कपिल देव और अजिंक्य रहाणे को भी पीछे छोड़ देंगे। रोहित के नाम 6 टेस्ट मैचों में 4 जीत दर्ज हैं। ऑस्ट्रेलिया पर जीत से रोहित टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले कप्तानों की सूची में कपिल और रहाणे से आगे निकल जाएंगे।

कपिल की कप्तानी में भारत ने 34 मैचों में 4 जीत दर्ज की जबकि रहाणे के नेतृत्व में टीम ने 6 मैचों में 4 जीत दर्ज की। अगर भारत डब्ल्यूटीसी ट्रॉफी उठाता है तो रोहित दोनों पूर्व टेस्ट कप्तानों से आगे निकल जाएंगे। साथ ही वे कपिल देव और एमएस धोनी के बाद टीम इंडिया को आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले तीसरे कप्तान बन जाएंगे।

टेस्ट क्रिकेट में भारत को सबसे ज्यादा मैच जिताने वाले कप्तान

1. विराट कोहली – 40 जीत

विज्ञापन

2. एमएस धोनी – 27 जीत

3. सौरव गांगुली – 21 जीत

विज्ञापन

4. मोहम्मद अजहरुद्दीन – 14 जीत

5. सुनील गावस्कर – 9 जीत

विज्ञापन

जनवरी 2022 में विराट कोहली के इस्तीफे के बाद से रोहित शर्मा ने भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में पदभार संभाला। रोहित को श्रृंखला में विराट की सहायता करने के लिए रखा गया था, लेकिन वह चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के पूरे दौरे से चूक गए। टेस्ट कप्तान बनने से ठीक पहले, रोहित को भारत का वनडे और टी20 कप्तान नामित किया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ