T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के लिए रोहित-विराट का खेलना कितना जरूरी, 3 बड़ी वजह आईं सामने

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 में हर कोई चाहता है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम इंडिया के लिए खेले।

Rohit Sharma Virat Kohli India vs Afghanistan T20 Series

रोहित शर्मा और विराट कोहली। (Social Media)

विज्ञापन

T20 World Cup 2024: साल 2024 में होने वाले टी20 विश्व कप को लेकर टीम इंडिया में अभी पेंच फंसा है। अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि टी20 विश्व कप 2024 में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलेंगे या नहीं। इसको लेकर अभी तक न तो विराट-रोहित और न ही बीसीसीआई की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने आया है।

हालांकि क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि इन दोनों खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप 2024 में जरुर खेलना चाहिए। अभी टीम इंडिया को इन दोनों खिलाड़ियों के अनुभव की काफी जरुरत है। हालांकि पिछले एक साल से रोहित शर्मा और विराट कोहली ने कोई भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।

विज्ञापन

टी20 विश्व कप 2024 में खेलना कितना जरुरी

1. विराट का रिकॉर्ड

विराट कोहली का मौजूदा फॉर्म काफी शानदार है। वनडे विश्व कप 2023 में विराट के बल्ले से एक से बढ़कर एक शानदार पारी निकली थी। इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी विराट के शानदार आंकड़े हैं। हर टी20 विश्व कप में विराट ने टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। साल 2022 के टी20 विश्व कप में विराट भारतीय टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे। ऐसे में उनका टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया के लिए खेलना बेहद जरुरी है।

https://twitter.com/ffsfir/status/1734594937432539335

विज्ञापन

2. रोहित की कप्तानी

पिछले कई सालों से रोहित शर्मा टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने शानदार खेल दिखाया है। अभी तक रोहित शर्मा हर फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे थे। आईसीसी टूर्नामेंट्स में भी रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन कमाल का रहा है। भले ही टीम इंडिया वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में हार गई हो लेकिन इस पूरे टूर्नामेंट में रोहित अपनी कप्तानी के साथ-साथ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सभी को इंप्रेस किया। हर भारतीय फैंस चाहता है कि टी20 विश्व कप 2024 में भी रोहित शर्मा ही टीम की कप्तानी करें।

3. विश्व कप जैसे टूर्नामेंट का अनुभव

रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2024 में इसलिए भी जरुरत होगी, क्योंकि इन दोनों खिलाड़ियों को विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट्स का अच्छा खासा अनुभव है। खासकर विराट कोहली का तो टी20 विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट्स में प्रदर्शन भी काफी कमाल का रहा है। ऐसे में टीम इंडिया को विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ियों के साथ अनुभव की भी आवश्यकता होगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ