SA vs IND: सूर्यकुमार यादव के सिर सजा नया ताज, टी20 क्रिकेट में हासिल की खास उपलब्धि

India vs South Africa 2nd T20: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्यकुमार ने हासिल की खास उपलब्धि। सबसे तेज 2000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय।

Surya kumar yadav t20i fastest 2000 runs India vs South Africa 2nd T20

Image Credit: Social Media

India vs South Africa 2nd T20: आज के समय में सूर्यकुमार यादव को टी20 क्रिकेट का बादशाह कहा जाता है। टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार एक के बाद एक बड़ी उपल्बधि अपने नाम करते जा रहे हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्यकुमार दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज है। साउथ अफ्रीका दौरे पर टी20 सीरीज के लिए एक बार फिर से सूर्यकुमार को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है।

विज्ञापन

तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में सूर्यकुमार यादव के नाम अब एक और खास उपलब्धि दर्ज हो गई है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्यकुमार सबसे तेज 2000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए है।

विज्ञापन

टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बने सूर्यकुमार

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव ने 2000 रन पूरे कर लिए है। अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने वाले सूर्यकुमार यादव दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए है। इससे पहले ये कारनामा विराट कोहली कर चुके हैं। विराट कोहली को टी20 क्रिकेट में 2000 रन बनाने के लिए 56 पारियां लगी थी, वहीं अब 56 पारियों में ही सूर्यकुमार ने ये कारनामा करके दिखाया है।

विज्ञापन

अगर दुनिया भर के बल्लेबाजों की बात करे तो इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है पाकिस्तान के बाबर आजम का। बाबर आजम ने महज 52 पारियों में 2000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे किए थे। इसके पाकिस्तान के ही मोहम्मद रिजवान ने भी 52 पारियों में ये कारनामा करके दिखाया था।

विज्ञापन

शानदार फॉर्म में सूर्यकुमार

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज में सूर्यकुमार कमाल की फॉर्म में दिखाई दिए थे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच में भी सूर्यकुमार अपनी उसी शानदार लय में दिखे हैं। टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव अभी तक 3 शानदार शतक भी लगा चुके हैं।

अपनी कप्तानी में सूर्यकुमार ने टीम इंडिया को पहली टी20 सीरीज जिताई है। अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरी टी20 सीरीज में उनको टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। इस सीरीज में भी टीम को उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ