T20 World Cup 2024: कौन करेगा टीम इंडिया के लिए ओपनिंग? जगह 2, दावेदार 4

T20 World Cup 2024: जून में 2024 टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन यूएसए और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होना है। टीम इंडिया के कॉम्बिनेशन को लेकर कई अटकलें लग रही हैं।

T20 World Cup 2024 Team India Predicted Openers Two Slots And Four Options

T20 World Cup 2024 Team India Predicted Openers Two Slots And Four Options (Image- X)

विज्ञापन

T20 World Cup 2024: भारतीय टीम का जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में क्या कॉम्बिनेशन होगा इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कोई रोहित शर्मा की वापसी की बात कह रहा है तो कोई कह रहा है कि युवा टीम होगी। अभी कुछ फिलहाल तय नहीं हो पाया है। सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या दोनों चोटिल हैं, ऐसे में कप्तान को लेकर भी सवाल है। इसी बीच अब एक सवाल है कि कौन होगा ओपनर? ओपनिंग स्लॉट के लिए पोजीशन दो हैं और इसके लिए दावेदार चार लोग हैं।

वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की थी। जब गिल डेंगू के कारण बाहर थे तो ईशान किशन ने ओपनिंग की थी। अब टी20 वर्ल्ड कप के लिए रोहित अगर नहीं खेलते हैं तो कई युवा खिलाड़ी इस रेस में बने हुए हैं। दिक्कत यह है कि इस स्थान के लिए जगह सिर्फ दो हैं लेकिन दावेदार चार खड़े हो गए हैं। अगर रोहित को आप हटा भी दें कि मान लें सभी युवा खेलेंगे तो भी चार दावेदार मौजूद हैं।

विज्ञापन

कौन हैं वो चार दावेदार?

सबसे पहले रोहित शर्मा और शुभमन गिल ही दो दावेदार हैं। वहीं उनके अलावा हालिया टी20 सीरीज में पारी की शुरुआत करने वाले रुतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल भी ओपनिंग के लिए दो विकल्प बने हुए हैं। यह तो चार विकल्प हो गए। लेकिन यह मत भूलिए कि ईशान किशन भी एक ओपनर ही हैं। टी20 क्रिकेट में पिछले साल कई मौकों पर वह ओपनिंग करते ही दिखे हैं। इसी कारण टीम इंडिया के मैनेजमेंट के सामने इस वक्त बड़ा सिरदर्द खड़ा हो गया है।

विज्ञापन

अगर हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई 2 या 3 जनवरी को दिल्ली में इससे जुड़ी बैठक कर सकता है। बोर्ड की नजरें हैं टी20 का कॉम्बिनेशन तय करने पर। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी20 में भविष्य को लेकर भी चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर उनसे बात कर सकते हैं। वहीं अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए भी टी20 स्क्वॉड का ऐलान होना है। किसे कप्तानी दी जाएगी और कौन टी20 टीम का हिस्सा होगा इस पर भी फैसला जल्द आ सकता है। यानी 7 जनवरी तक सभी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। क्योंकि 3 से 7 जनवरी तक केपटाउन टेस्ट होगा। उसके खत्म होते ही या उसके बीच टीम का ऐलान हो जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ