---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

अर्जुन तेंदुलकर ने बढ़ाया पृथ्वी शॉ का हौसला, इंस्टाग्राम पर दिखाई ‘जय-वीरू’ की जोड़ी

Prithvi Shaw Injury: इंग्लैंड के वनडे कप में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले पृथ्वी शॉ को चोट लग गई है। उन्हें पोस्टीरियर क्रूसिएट लिगामेंट (पीसीएल) की चोट के कारण बाहर कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शॉ को पूरी तरह से ठीक होने में दो महीने से ज्यादा लग सकते हैं। शॉ ने अपनी इंस्टाग्राम […]

---विज्ञापन---

Prithvi Shaw Injury: इंग्लैंड के वनडे कप में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले पृथ्वी शॉ को चोट लग गई है। उन्हें पोस्टीरियर क्रूसिएट लिगामेंट (पीसीएल) की चोट के कारण बाहर कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शॉ को पूरी तरह से ठीक होने में दो महीने से ज्यादा लग सकते हैं। शॉ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर चोटिल पैर का फोटो शेयर करते हुए अपनी तकलीफ साझा की। उन्होंने लिखा- ”जिंदगी में जब आप ऊपर चढ़ते हैं तो लोग साथ होते हैं और जब नीचे होते हैं तो साथ छोड़ देते हैं।”

मजबूत बने रहो दोस्त

उनके इस पोस्ट के बाद शुरुआती दिनों में पृथ्वी के साथ खेलने वाले अर्जुन तेंदुलकर ने खास संदेश पोस्ट किया। अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- “मजबूत बने रहो दोस्त, तुम्हारे जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” अर्जुन ने इस पोस्ट में एक पुराना फोटो भी शेयर किया है। जिसमें वे जय-वीरू की तरह दोस्ती निभाते नजर आ रहे हैं।

uucr6klo

ठीक होने में लग सकता है समय 

नॉर्थम्पटनशायर ने पृथ्वी की चोट के बारे में अपडेट दिया था। नॉर्थम्पटनशायर ने एक मीडिया विज्ञप्ति के जरिए कहा- “डरहम के खिलाफ मैच में फील्डिंग करते समय पृथ्वी के घुटने में चोट लग गई। आज सुबह के स्कैन से पता चला है कि चोट शुरुआत में उम्मीद से ज्यादा खराब है।” पृथ्वी को ठीक होने में थोड़ा समय लग सकता है। हालांकि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को उम्मीद है कि वह रणजी ट्रॉफी पहले फिट हो जाएंगे। रणजी की शुरुआत 5 जनवरी से हो रही है।

---विज्ञापन---
prithvi shaw

prithvi shaw

prithvi shaw insta post

prithvi shaw insta post

---विज्ञापन---

ठोक चुके हैं डबल सेंचुरी 

बता दें कि पृथ्वी शॉ ने नॉर्थम्पटनशायर के लिए खेलते हुए समरसेट के खिलाफ ताबड़तोड़ डबल सेंचुरी जड़ी। उन्होंने 244 रन के साथ अपने काउंटी सीजन की शुरुआत की। फिर डरहम के खिलाफ शानदार शतक जमाया। वन-डे कप 2023 के दौरान शॉ ने चार पारियों में 429 रन जड़ दिए हैं। नॉर्थम्प्टनशायर के मुख्य कोच जॉन सैडलर ने कहा कि शॉ जैसे खिलाड़ी का दूर होना बहुत बड़ी निराशा है। सैडलर ने कहा- “अपने छोटे से कार्यकाल में पृथ्वी ने एक क्लब के रूप में हम पर बहुत बड़ा प्रभाव डाला है। यह दुख की बात है कि वह इस प्रतियोगिता के शेष भाग के लिए हमारे साथ नहीं रहेंगे।”

---विज्ञापन---

First published on: Aug 20, 2023 06:27 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola