Vaibhav Sooryavanshi ने रचा इतिहास, डेब्यू करते ही तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi Debut: वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू हो गया है. वैभव को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में डेब्यू का मौका मिला है. इसी के साथ वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं और इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi

IND vs ENG, Vaibhav Sooryavanshi Debut: क्रिकेट फैंस के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू हो गया है. भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में वैभव को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया और उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रख लिया है. उन्हें संजू सैमसन की जगह प्लेइंग 11 में जगह मिली है. मैच से पहले उन्हें उपकप्तान तिलक वर्मा ने डेब्यू कैप सौंपी. वहीं, डेब्यू के साथ ही वैभव ने नया इतिहास रच दिया है और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वैभव अब भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल और 99 दिन की उम्र में भारत के लिए मेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया और सबसे कम उम्र में भारत के लिए इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए. इससे पहले भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था. सचिन ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल और 205 दिन की उम्र में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था. अब वैभव सूर्यवंशी ने उनसे भी कम उम्र में डेब्यू कर भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया. वैभव भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले 122वें खिलाड़ी हैं.

विज्ञापन

भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीउम्रविपक्षसाल
वैभव सूर्यवंशी15 साल 99 दिनइंग्लैंड2026
सचिन तेंदुलकर16 साल 205 दिनपाकिस्तान1989
पीयूष चावला17 साल 75 दिनइंग्लैंड2006
एल. शिवरामकृष्णन17 साल 118 दिनवेस्टइंडीज1983
पार्थिव पटेल17 साल 152 दिनइंग्लैंड2002
मनिंदर सिंह17 साल 193 दिनपाकिस्तान1982

IPL 2026 के दमदार प्रदर्शन का मिला इनाम

वैभव सूर्यवंशी पिछले कुछ समय से लगातार शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. आईपीएल 2026 में वैभव ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया था और 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की थी. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 5 अर्धशतक जड़े. इतना ही नहीं, उन्होंने इस सीजन क्रिस गेल का एक आईपीएल के एक संस्करण में सबसे ज्यादा 59 सिक्स लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया और 72 छक्के लगाकर इतिहास रचा था. वह पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर समेत कई अवॉर्ड जीते.

इससे पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में उन्होंने सिर्फ 80 गेंदों पर 175 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था. इन्हीं शानदार प्रदर्शनों के दम पर उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली. अब क्रिकेट फैंस की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि युवा बल्लेबाज अपने डेब्यू मुकाबले में किस तरह का प्रदर्शन करते हैं और क्या वह घरेलू क्रिकेट और आईपीएल की सफलता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दोहरा पाते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ