शतक से चूका RCB का स्टार बल्लेबाज, महज 6 रन पहले खत्म हुई शानदार पारी, टीम इंडिया में मौके का इंतजार

Devdutt Padikkal: RCB के स्टार बल्लेबाज ने इंडिया A के लिए शानदार बल्लेबाजी की. श्रीलंका A के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट मैच में पडिक्कल शतक के करीब थे लेकिन महज 6 रन से चूक गए.

devdutt padikkal

पडिक्कल ने मचाया कोहराम (Image: AI Generated)

Devdutt Padikkal: टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज में व्यस्त है. इसी बीच इंडिया A श्रीलंका दौरे पर है. उनके बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में RCB के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने कमाल की बल्लेबाजी की और वो शतक के करीब पहुंच गए थे. हालांकि, एक गलत शॉट खेलकर वो आउट हो गए. लगातार देवदत्त पडिक्कल अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और अब टीम इंडिया में वो मौके का इंतजार कर रहे होंगे.

विज्ञापन

शतक से चूके देवदत्त पडिक्कल

इंडिया A और श्रीलंका A के बीच दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट Galle में खेला जा रहा है. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 366 रन बनाए. जवाब में इंडिया A की शुरुआत शानदार रही. अमन मोखाड़े के आउट होने के बाद साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल के बीच साझेदारी देखने को मिली.

विज्ञापन

पडिक्कल अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन केशरा नूवांथा की गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में वो पवनथा वीरासिंघे को कैच थमा बैठे. पडिक्कल 152 गेंदों में 94 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके जड़े. पडिक्कल मात्र 6 रन से एक शानदार शतक से चूक गए.

विज्ञापन

मौके के इंतजार में हैं देवदत्त पडिक्कल

देवदत्त पडिक्कल नवंबर 2024 में आखिरी बार भारत के लिए टेस्ट खेले थे. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत के टेस्ट स्क्वाड में जगह बनाई. वह अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. अब इंडिया A के लिए रन बनाकर वो यह बता रहे हैं कि वो टीम इंडिया की जर्सी में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ