ENG vs IND 2nd T20I: कब, कहां और कैसे देखें दूसरा टी20 मैच? जानें पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और मौसम का हाल

ENG vs IND 2nd T20I: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले की बारी है. पहला मैच बारिश में धुलने के बाद हर किसी की नजरें इस मैच पर टिकी हुई हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि ये मुकाबला आप कब कहां और कैसे देख सकते हैं. इस मैच से जुड़ी हर जानकारी यहां जानें

AI generated image

AI generated image

ENG vs IND 2nd T20I: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर के मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच में जीत हासिल कर टीम इंडिया अपना खाता खोलना चाहेगी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने अभी तक 3 मुकाबले खेले हैं जिसमें एक में भी टीम को जीत नसीब नहीं हो पाई है. जो भी टीम इस मैच में जीत हासिल करेगी वो सीरीज जीत के करीब पहुंचेगी. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि ये मुकाबला फैंस कब, कहां और कैसे देख पाएंगे. साथ ही इस मैच के लिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और वेदर रिपोर्ट कैसी होगी ये भी जानते हैं. 

विज्ञापन

ENG vs IND 2nd T20I की पिच रिपोर्ट

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा. मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को जबरदस्त फायदा मिल सकता है. गेंद शुरुआत में काफी हरकत करती हुई नजर आ सकती है जो कि बल्लेबाजों की दिक्कत का कारण बन सकता है. बल्लेबाज अगर शुरुआती समय इस मैदान पर निकालने में कामयाब हो सकते हैं.

विज्ञापन

ENG vs IND के बीच हेड टू हेड आंकड़े

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 23 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 12 मैचों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है तो वहीं 10 मैचों में इंग्लैंड ने बाजी मारी है. इसी के साथ 2 मैच बिना नतीजा ही खत्म हुए हैं. 

ENG vs IND 2nd T20I वेदर रिपोर्ट

दूसरा टी20 मुकाबला मैनचेस्टर के मैदान पर खेला जाएगा. 4 जुलाई को होने वाले मैच में मौसम ठंडा रहने की आशंका है. पूरे दिन बादल छाए रहने की आशंका है. शाम के वक्त में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे मैच में दिक्कत आ सकती है. 

विज्ञापन

कब, कहां और कैसे देखें ENG vs IND 2nd T20I?

फैंस इस मैच को लाइव टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स के चैनल पर देख सकते हैं तो वहीं ओटीटी पर देखने के लिए फैंस को जियोहॉटस्टार पर जाना होगा. शाम 7 बजे मुकाबला शुरू होगा जिससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ