ENG vs IND: दूसरे टी20 में होगा 300 का आंकड़ा पार! आखिरी बार इंग्लिश बल्लेबाजों ने उड़ाई थी गेंदबाजों की धज्जियां

ENG vs IND 2nd T20I: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को खेला जाएगा. इस मैच में रनों का अंबार लगता हुआ नजर आ सकता है. पिछली बार इस मैदान पर 300 रनों का आंकड़ा पार हुआ था जो कि इस बार भी संभव नजर आ रहा है.

Ai Generated Image

Ai Generated Image

ENG vs IND: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच में जीत हासिल कर दोनों ही टीमें सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेंगी. इंग्लैंड के सभी बल्लेबाज इस मैदान पर और भी ज्यादा घातक नजर आते हैं. आखिरी बार जब इंग्लिश टीम के बल्लेबाज ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर खेलने के लिए उतरे थे तो टीम ने 20 ओवरों में 300 रनों का आंकड़ा पार कर दिया था. टी20 इंटरनेशनल मैच में फुल मेंबर टीम के बीच हुए मुकाबले में ये कमाल पहली बार हुआ था. ऐसे में भारत के खिलाफ मैच में भी इंग्लिश बल्लेबाज गेंदबाजों की नाक में दम करते हुए नजर आ सकते हैं. 

विज्ञापन

ENG vs IND दूसरे टी20 में पार होगा 300 का आंकड़ा?

इंग्लैंड ही नहीं अगर पिच बल्लेबाजों के मुताबिक होती है तो भारतीय बल्लेबाज भी 300 का आंकड़ा पार करने का दम रखते हैं. टीम इंडिया की तरफ से वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. उनका बल्ला अगर इस मैच में चलता है तो भारतीय टीम भी पहली बार इंटरनेशनल टी20 में 300 रन बनाने का कारनामा कर सकती है. इसके अलावा इंग्लिश टीम में फिल साल्ट, जैकब बेथेल, जोस बटलर और हैरी ब्रूक जैसे खिलाड़ी हैं जो पिछली बार भी इस मैदान पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर चुके हैं.

विज्ञापन

इन बल्लेबाजों ने आखिरी बार मचाई थी तबाही

इंग्लैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी बार साल 2025 में खेले गए मैच में 300 रनों का आंकड़ा पार किया था. इस पारी में जिन 4 बल्लेबाजों ने कोहराम मचाया था वो चारों इस सीरीज में भी टीम का हिस्सा हैं. ओपनिंग करते हुए फिल साल्ट ने 60 गेंदों में 141 रनों की नाबाद पारी खेली थी. उनके साथ बल्लेबाजी करने के लिए उतरे जोस बटलर ने भी महज 30 गेंदों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 83 रन बनाए थे. इसके बाद जैकब बेथेल ने इस मैच में 14 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली थी और अंतिम ओवरों में कप्तान हैरी ब्रूक ने 21 गेंदों में 41 रन बना टीम के स्कोर को 300 के पार पहुंचा दिया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ