harry brook shreyas iyer
विज्ञापन

फ्री में कैसे देखें ENG vs IND दूसरा T20I मैच? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी डिटेल्स

ENG vs IND, 2nd T20I: इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा T20I मैच मैनचेस्टर में खेला जाएगा. सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार पर मैच लाइव देखा जा सकता है. इसके अलावा फ्री में भी मैच देखने का एक धांसू तरीका है.

ENG vs IND, 2nd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में दूसरा T20I मैच खेला जाने वाला है. पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था और अब फैंस की नजर दूसरे T20I पर है. इंग्लैंड और भारत के बीच मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जा रहा है. इसके अलावा फैंस ऑनलाइन इस मैच को जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. इन दोनों ही प्लेटफॉर्म पर मैच देखने के लिए फैंस को किसी न किसी तरह पैसे खर्च करने होंगे. एक फ्री तरीका भी है, जिससे मैच लाइव देखा जा सकता है.

फ्री में कैसे देखें ENG vs IND दूसरा T20I मैच?

इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा T20I मैच डीडी स्पोर्ट्स (DD Free Dish) पर मुफ्त में देखा जा सकता है. अगर आपके पास फ्री डिश है, तो मैच देखने के लिए आपको सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क या जियोहॉटस्टार की जरूरत नहीं है. बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा T20I मैच 4 जुलाई 2026 यानी आज शाम 7:00 बजे शुरू होगा. पिछला मैच रात 10 बजे शुरू हुआ था लेकिन अब मुकाबले का प्रसारण तीन घंटे पहले शुरू होगा.

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ